• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले की सरकारों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी पहुंचे। मोदी ने यहां 17 हजार 500 करोड़ के 23 अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। इसमें हल्द्वानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास भी शामिल है। यहां विपक्ष पर भी मोदी ने जमकर हमला बोला।

17 हजार करोड़ की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया उसमें हाइड्रो प्रोजेक्ट, सड़कों की कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने इस जनसभा में पलायन के मुद्दे को छुआ और कहा कि कुछ लोगों ने विकास से पहाड़ों को वंचित रखा जिसके चलते लोग पहाड़ों को छोड़कर दूर कहीं जाकर रहने को मजबूर हो गए, लेकिन अब लोग उनकी सच्चाई जान चुके हैं।

विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग अफवाह बनाओ, अफवाहों को फैलाओ फिर अफवाह को सच मानकर दिन-रात चिल्लाते रहो का काम कर रहे हैं। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। जबकि फाइनल लोकेशन सर्वे इस प्रोजेक्ट का आधार होगा। वह बोले कि जैसे ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल रूट बन रहा है कल टनकपुर बागेश्वर रूट भी बनेगा।

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड से बहुत सी नदियां निकलती हैं। लेकिन यहां के लोगों ने आजादी के बाद से ही दो धाराएं और देखी हैं। पहली धारा वह है जो पहाड़ को विकास से वंचित रखना चाहती है। दूसरी धारा वाले पहाड़ के विकास के लिए दिन-रात एक कर दे रहे हैं।

सीएम योगी ने फरियादियों के पास जाकर सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है। इन वर्षों में आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले देखे हैं जो कहते थे- चाहे उत्तराखंड को लूट लो, मेरी सरकार बचा लो। इन लोगों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा। जिन्हें उत्तराखंड से प्यार हो, वो ऐसा सोच भी नहीं सकते।

पीएम ने कहा कि आज यहां उत्तराखंड में जिस लखवाड़ प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ है, इस परियोजना के बारे में पहली बार 1976 में सोचा गया था। आज 46 साल बाद हमारी सरकार ने इसके काम का शिलान्यास किया है। मोदी ने कहा कि हमने ना सिर्फ ऑल वेदर परियोजना पर काम किया बल्कि लिपुलेख तक भी सड़क बनाई।

जनसभा में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो झूठ बोलने वाले और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोगों पर भरोसा ना करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि खोज-खोज कर पुरानी चीजों को ठीक कर रहा हूं, आप उनको ठीक करें।

बता दें कि हल्द्वानी का एम्स ऋषिकेश के बाद उत्तराखंड का दूसरा एम्स होगा। इससे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए ऋषिकेश तक जाने को मजबूर नहीं होना होगा।

Tags: cm pushkar singh dhamihaldwani newsNational newspm modiUttrakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने फरियादियों के पास जाकर सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

Next Post

अनंतनाग मुठभेड़ में घायल सेना का जवान इलाज के दौरान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Next Post

अनंतनाग मुठभेड़ में घायल सेना का जवान इलाज के दौरान शहीद

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald trump

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए डोनाल्ड ट्रंप, ये समझौता कराया

09/09/2020
CM Yogi distributed toolkits to 2100 trainees

प्रदेश में 10 लाख नए युवा उद्यमी तैयार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

06/03/2025
yogi

बाढ़ से निपटने को जून में ही ‘सुकून’ देने को तत्पर योगी सरकार

06/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version