• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर कांपी तुर्की की धरती, भूकंप के झटके से दहशत का माहौल

Writer D by Writer D
25/02/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Earthquake

earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निगडे प्रांत। तुर्की में शनिवार शाम 5.3 की तीव्रता का जोरदार भूकंप (Earthquake) आया। इस भूकंप का केंद्र तुर्की का निगडे प्रांत था। इससे पहले भी तुर्की भूकंप की वजह से ही खबरों में है। 6 फरवरी को आए महाविनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर धरती दहलने से तुर्की में दहशत का माहौल है। तुर्की की आपदा एजेंसी एएफएडी ने इस भूकंप के झटके के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले तुर्की में 20 फरवरी को 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप (Earthquake) आया था। तुर्की के हताय प्रांत में ये तेज झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि इस महीने की शुरुआते में आए भूकंप के झटकों से देश अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है। 6 फरवरी को तुर्की में एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप (Earthquake) से 50 हजार मौतें

उस भूकंप से देश में हजारों मौतें हुई थीं। नए आंकड़े के मुताबिक तुर्की और सीरिया में आए महाविनाशकारी भूकंप में मरने वालों की कुल संख्या 50 हजार हो गई है। यहां 5,20,000 अपार्टमेंट्स समेत 1,60,000 इमारतें तेज भूकंप से ढह गई थीं। गौरतलब है कि तुर्की में भूकंप के झटके 6 फरवरी को महसूस किए गए थे। पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था। इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी।

इस दिन जारी होगी पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त

भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका। इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा। भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी। शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया। इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई। इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया था।

Tags: # world newsCause Of EarthquakeEarthquake in turkeyEarthquake tremorsinternational Newssevere earthquake tremors
Previous Post

इस दिन जारी होगी पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त

Next Post

मंदिर के तहखाने से 1.75 करोड़ का गांजा बरामद, ड्रग्स माफिया सहित तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Drugs mafia arrested with 1.75 crore ganja

मंदिर के तहखाने से 1.75 करोड़ का गांजा बरामद, ड्रग्स माफिया सहित तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Chenab River

बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान… भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका

05/05/2025
CM Yogi

35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

12/02/2023

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version