• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भरवा करेला बनाने में असान ,स्‍वाद में लाजवाब, जरूर ट्राय करें ये रेसिपी

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Stuffed Karela

Stuffed Karela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करेले का कड़वापन इसके स्‍वाद के आड़े नहीं आता। यही वजह है कि लोग करेलों को कई तरह से बना कर खाते हैं। फिर चाहे प्‍याज करेला रेसिपी हो या भरवा करेला (Bharwa Karela)  । यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं।

खास बात यह है कि भरवा करेलों को आप करीब एक सप्ताह तक बना कर रख भी सकते है, ये खराब नहीं होते। तो इस बार आपका भी कुछ मसालेदार बनाने और खिलाने का मन है, तो जरूर ट्राय करें भरवा करेला रेसिपी। एक बार खाएंगे, बार-बार बनाएंगे।

यह है इसे बनाने का तरीका और इसमें इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री-

भरवा करेला के लिए सामग्री

करेले – करीब 10 छोटे करेले

लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

हल्दी पाउडर- आधा चम्मच

धनिया पाउडर- 2 चम्मच

सौंफ पाउडर- 2 चम्मच

अमचूर पाउडर- 1 चम्मच

तेल- 4 चम्‍मच

हींग-एक चुटकी

जीरा- आधा चम्मच

बड़े साइज की दो प्‍याज

चार लहसुन की कलियां

नमक- स्वादानुसार

भरवा करेला बनाने का तरीका

सबसे पहले करेलों को धो लें। इनको छील कर इनके बीच से काट कर इनके अंदर से बीज निकाल दें। इसके बाद इन्‍हें नमक के पानी से धोकर कुछ देर रख दें।

अब कड़ाही में तेल गरम कीजिए। इसमें हींग और जीरा डाल दें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्‍याज, लहसुल भी डाल दें। फिर इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालिए। नमक भी डाल दें। अब इसे अच्‍छी तरह चलाकर भुनने दीजिए। जब तेल, मसाला अलग हो जाए तो समझिए कि अब भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिए तैयार हो चुका है।

इसके बाद हर करेले के अंदर यह मसाला भर दें। इसके बाद मसाला भरे करेलों को धागे से बांध दें, इससे इनमें भरा मसाला पकने के दौरान निकलेगा नहीं, फिर कड़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए।

मसाले भरे करेले अब तेल मे डाल दें। इसके बाद कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और कुछ देर पकने दें। इन्‍हें हल्‍की आंच पर पकाएं। इसके बाद करेलों को पलट दें और दोबारा पकने के लिए ढक दें।

फिर से इन्‍हें करीब 5 मिनट तक पकाएं।

अब आपके स्‍वादिष्‍ट भरवा करेले तैयार हैं। इन्‍हें आप रोटी, पूड़ी किसी के भी साथ खाएं, इनका स्‍वाद बहुत अच्‍छा लगेगा।

Tags: bharwa karelabharwa karela recipekarela disheskarela recipe
Previous Post

मंदिर में या घर में कभी न रखें इस तरह की मूर्तियां, होता है नुकसान

Next Post

सिर्फ स्वाद ही नही सेहत में भी जबरदस्त है मूंगफली का हलवा, देखें इसकी रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Bathroom
फैशन/शैली

दुर्भाग्य लाती है घर में रखी ये चीजें, तुरंत कर दें बाहर

06/09/2026
Rain Water
धर्म

गृह कलेश से है न परेशान, तो करें बारिश के पानी से चमत्कारी उपाय

06/09/2026
Tulsi
धर्म

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Next Post
mungfali ka halwa

सिर्फ स्वाद ही नही सेहत में भी जबरदस्त है मूंगफली का हलवा, देखें इसकी रेसिपी

यह भी पढ़ें

money plant

मनी प्लांट में रख दें ये एक चीज, पैसों की बारिश होगी

13/08/2024
अभिजीत भट्टाचार्या बेटा कोरोना पॉजिटिव

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या का बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव

24/07/2020
Ayodhya Railway Station

रेलवे ने पूरी कर दी सीएम योगी की इच्छा, बदल गया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version