• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम से पूछताछ करने पहुंची ED की टीम, आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा

Writer D by Writer D
20/01/2024
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Hemant Soren

Hemant Soren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन (Money Laundering) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से पूछताछ करने के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। वहीं रांची प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हिनू एयरपोर्ट स्थित ईडी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ दी गई है। ऑफिस के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के मुताबिक त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ईडी की पूछताछ खत्म होने तक मुख्यमंत्री आवास के पास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा और आवाजाही पर पाबंदियां रहेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से होने वाली पूछताछ के मद्देनजर ईडी ने राज्य के पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का अनुरोध किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने 13 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को 8वां समन जारी कर उनसे 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था। इससे पहले वह 7 समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी के समन का जवाब देते हुए सीएम सोरेन ने कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसी 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकती है।

क्या है झारखंड भूमि घाटाले केस

ईडी ने रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद फरोख्त का खुलासा किया था। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। उनके आवास और मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में सरकारी दस्तावेज बरामद हुए थे। इन दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।

ईडी ने प्रदीप बागची, विष्णु कुमार अग्रवाल, भानु प्रताप प्रसाद और अन्य के खिलाफ झारखंड पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की कई एफआईआर के आधार पर धन शोधन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करके तीन भूमि घोटालों की जांच शुरू की थी। इस मामले में जांच आगे बढ़ने पर ईडी अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ साठगांठ करके भू।माफियाओं के पक्ष में फर्जी तरीके से इन भू।खंडों का हस्तानांतरण किया था।

गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में प्रदीप बागची, अफसर अली, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, छवि रंजन, आईएएस (पूर्व डीसी रांची) दिलीप कुमार घोष, अमित कुमार अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल शामिल हैं। वहीं भूमि घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी अब तक 236 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

Tags: #ranchi newsEnforcement Directoratehemant sorenJharkhand newsNational news
Previous Post

अयोध्या पहुंचा 1265 किलो का लड्डू, हैदराबाद में तैयार हुई ये अनोखी मिठाई

Next Post

इनलैंड वॉटरवेज के लिहाज से अब पूरी दुनिया में हो रही अयोध्या के ‘सरयू मॉडल’ की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Next Post
Saryu

इनलैंड वॉटरवेज के लिहाज से अब पूरी दुनिया में हो रही अयोध्या के 'सरयू मॉडल' की चर्चा

यह भी पढ़ें

Kunwar Manvendra

विधान परिषद सभापति ने कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

19/05/2021
Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार

21/03/2023
ED raids at AAP MP Sanjeev Arora's house

सुबह-सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री के घर ED की दस्तक, बढ़ी सियासी हलचल

09/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version