• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी सिपाही भर्ती एग्जाम कराने वाली कंपनी पर बड़ा एक्शन, योगी सरकार ने किया ब्लैकलिस्ट

Writer D by Writer D
20/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
SSC

SSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक (UP Constable Recruitment Exam Paper Leak) मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) की रिपोर्ट के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Constable Recruitment Exam)कराने वाले कंपनी Edutest को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। यूपीएसटीएफ की जांच के लिए मेरठ यूनिट विनीत आर्य को चार बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह एक बार भी नहीं आए।

सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Constable Recruitment Exam) करने की जिम्मेदारी Edutest को दी गई थी। इसी कंपनी ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर पहुंचाने के लिए नोएडा की लॉजिस्टिक्स कंपनी को ठेका दिया था। Edutest के लोगों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयरहाउस का मुआयना किया था, वेयरहाउस में रखें बॉक्स से ही राजीव नयन मिश्रा के कहने पर शुभम मंडल को बुलाया और भर्ती का पेपर निकलवाया था।

एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आने के बाद Edutest के मालिक विनीत आर्य को चार बार नोटिस भेजकर बुलाया गया, लेकिन वह एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं आए। जानकारी मिली की एसटीएफ की जांच शुरू होते ही विनीत आर्य अमेरीका चला गया था और अभी तक वापस नहीं लौटा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2024 में पेपर लीक के चलते कुल 60,244 पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Constable Recruitment Exam) रद्द कर दी थी। इस परीक्षा के लिए 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द करते हुए छ महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था। बोर्ड जल्द ही परीक्षा नई डेट (UP Police Constable Re-Exam Date 2024) जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और अधिक जानकारी के लिए uppbpb की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर नजर बनाए रखें।

जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती

अब यूपी पुलिस में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Constable Recruitment Exam) को दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार परीक्षा में कोई गडबड़ी न हो इसे लेकर कई लेयर्स में सुरक्षा इंतजामों को चेक किया जा रहा है। दोबारा परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है।

भर्ती बोर्ड ने जिलों के कोषागारों के सुरक्षा इंतजामों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने पूछा है कि जिले के कोषागार परिसर परीक्षा सामग्री को रखवाने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं? कोषागारों में डबल लॉक सिस्टम की व्यवस्था है या नहीं? अगर है तो दोनों लॉक की चाबियां अलग-अलग अफसरों के पास होनी चाहिए।

Tags: Paper leakUP Constable Recruitment ExamUP Police Constable Re-Exam
Previous Post

जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती

Next Post

मौत की शराब! मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 35, कई की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Poisonous Liquor

मौत की शराब! मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 35, कई की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने 55.77 लाख वृद्धजनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर की वृद्धावस्था पेंशन

02/09/2021
Fertilizer

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

17/08/2026
Share Market

शेयर बाजार में आई बहार, Sensex ने लगा दी 1000 अंकों की छलांग, निफ्टी भी झूमा

01/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version