• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत 8 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
09/04/2024
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर मंगलवार सुबह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे (Road Accident) में चालक सहित कुल आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हैं। मृतकों में चालक के अलावा, सभी नेपाल के निवासी हैं।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें बचाव हेतु टीम की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।

श्री मिश्र ने बताया कि बचाव टीम द्वारा घटनास्थल में लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त बचाव अभियान में एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया एवं 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’

उन्होंने बताया कि विशराम चौधरी, (50) , अंतराम चौधरी (40) , गोपाल बसनियत, (60) उदयराम चौधरी, (55) विनोद चौधरी, (30), तिलक चौधरी, (45) धीरज चौधरी (45) सभी निवासी महेंद्रनगर (नेपाल) और वाहन चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल (उत्तराखंड) की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि छोटू चौधरी उर्फ जनल और शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी, निवासी महेन्द्रनगर, नेपाल को उपचारार्थ अस्पताल भेजा गया है।

Tags: Nainital newsnainital road accidentNational newsroad accidentUttarakhand News
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर और नवरात्रि की शुभकामना दी

Next Post

अमेरिका में एक और भारतीय की मौत, बीते महीने लापता हुए छात्र का मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

अमेरिका में एक और भारतीय की मौत, बीते महीने लापता हुए छात्र का मिला शव

यह भी पढ़ें

Veg Biryani

ट्राई करें ये खास डिश, स्वाद बना देगा सबको दीवाना

11/11/2024
Kashi model

सीएम योगी, धामी, केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद और नकवी बोले, ‘पूरा हुआ संकल्प’

13/12/2021
कोरोना पॉजिटिव Corona positive

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 59 छात्र कोरोना पॉजिटिव

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version