• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एकनाथ खडसे,बोले- मेरे पीछे ED लगाई तो मैं जारी कर दूंगा बीजेपी की CD

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
एकनाथ खडसे eknath khadse

एकनाथ खडसे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे शुक्रवार को एनसीपी में शामिल हो गए। एकनाथ खडसे ने कहा कि कई लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं। उन्हें रोकने के लिए पार्टी कहती है कि महाराष्ट्र में सरकार गिरने वाली है, लेकिन सरकार गिरने वाली नहीं है। एनसीपी से जुड़ने के बाद एकनाथ खडसे बीजेपी पर जमकर बरसे। एकनाथ खडसे ने कहा कि मुझे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की धमकी दी गई है।

Many people want to leave BJP and to stop them the party says the government (in Maharashtra) is going to collapse, but the government is not going to fall: Eknath Khadse, who joined NCP yesterday after quitting from BJP pic.twitter.com/M2sYwpNfId

— ANI (@ANI) October 24, 2020

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि मुझे बीजेपी में कठिनाइयों से गुजरना पड़ा है। मैं कभी पीछे नहीं हटता। मुझ पर आरोप लगाने के लिए कुछ महिलाओं को साथ लिया गया।

एकनाथ खडसे ने कहा कि मुझे बताया गया कि अगर मैं पार्टी बदलता हूं तो वे ईडी को मेरे पीछे लगा देंगे। मैंने कहा अगर आप ईडी मेरे पीछे लगाते हैं, तो मैं आपकी सीडी चलाऊंगा। बीजेपी से नाराज खडसे ने कहा कि 40 साल तक पार्टी की सेवा करने के बावजूद मुझे जो मिला वह एसीबी की पूछताछ और छेड़छाड़ का मामला रहा है।

बिहार चुनाव : चिराग का दावा, बोले- एलजेपी जेडीयू से अधिक सीटें जीतेगी, नीतीश की विदाई तय

बीजेपी के पूर्व नेता ने कहा कि दिल्ली में मेरे कुछ वरिष्ठों ने मुझे एनसीपी में शामिल होने का सुझाव दिया था। बीजेपी में कई वरिष्ठ नेता हैं जो बोलना चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते। मुझे भूमि घोटाले के आरोपों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब मैं उजागर करूंगा कि कुछ लोगों ने कितनी भूमि का अधिग्रहण किया है। बस कुछ समय का इंतजार करें।

वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एकनाथ खडसे ने वही किया जो वह चाहते थे। एकनाथ खडसे के महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाओं पर पवार ने कहा कि कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बता दें कि साल 2015 में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद एकनाथ खडसे ने देवेंद्र फडणवीस की सरकार से इस्तीफा दिया था। उसी के बाद से ही खडसे का राजनीतिक करियर ढलान पर रहा है। एकनाथ खडसे के समर्थकों का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस के कारण ही उन्हें किनारे किया गया।

इसी के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ खडसे को टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर सीधा हमला बोलना शुरू किया। हालांकि, उनकी बेटी रोहिणी को टिकट मिला था, जो कि चुनाव हार गई थीं।

Tags: bjpDevendra Fadnaviseknath khadsehindi newsmaharashtraNCPnews in hindiएकनाथ खडसेएनसीपीदेवेंद्र फडणवीसबीजेपीमहाराष्ट्र
Previous Post

बिहार चुनाव : चिराग का दावा, बोले- एलजेपी जेडीयू से अधिक सीटें जीतेगी, नीतीश की विदाई तय

Next Post

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर भाई आर्यन खान संग शेयर की नई फोटो

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर भाई आर्यन खान संग शेयर की नई फोटो

यह भी पढ़ें

Power

गांवों के विद्युतीकरण में हुआ 1.31 करोड़ का घोटाला, तीन SDO समेत छह पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

25/12/2023
CM Dhami ,Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बैसाखी पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

13/04/2024
Paneer Paratha

ऐसे करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

18/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version