• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, बेटे के ससुरालियों पर आरोप

Writer D by Writer D
06/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। शहर के दक्षिण इलाके में बर्रा थाना क्षेत्रांतर्गत मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति के खून से लथपथ शव घर में मिले। धारदार हथियारों से दोनों की हत्या (Murder) किए जाने की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर फारेंसिक टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य जुटाएं। वारदात में बेटे के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस पूछताछ कर घटना के खुलासे में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बर्रा-2 में मुन्नालाल (62) अपनी पत्नी राजदेवी के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह उनके घर में खून से लथपथ शव मिले हैं। परिवार में उनकी बेटी कोमल घर के ऊपरी हिस्से में सो रही थी। उसने नीचे आकर देखा तो माता-पिता के शव रक्तरंजित पड़ा देख वह चीख पड़ी।

आनन-फानन में उसने भाई अनूप उत्तम को जगाया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, डीसीपी दक्षिण सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी मनोज सोनकर के साथ भारी पुलिस बल पहुंच गए और छानबीन शुरू की गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक दंपति के बेटे की ससुराल वालों से विवाद चल रहा था, उन पर ही हत्या का आरोप लगा है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग दिखे हैं। परिजनों के आरोप और सीसीटीवी में आई फुटेज के आधार पर हत्यारों का पता लगाया जा रहा हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post

अवैध ढंग से भारत में घुस रहा इतालवी नागरिक गिरफ्तार

Next Post

दो करोड़ छत्तीस लाख की अफीम के साथ पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Arrested

दो करोड़ छत्तीस लाख की अफीम के साथ पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Haryana Electricity Vibhag

उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम

23/04/2024
Savin Bansal

मुख्यमंत्री विजिट के क्रम में सभी आला अधिकारियों संग ग्राउड जीरो पर डीएम सविन

21/10/2025
dead body

25 फरवरी से लापता बालिका का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version