• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार बुजुर्ग महिलाओं को देगी बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में जल्द करेंगी फ्री सफर

Writer D by Writer D
02/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roadways Buses

Roadways Buses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी योगी सरकार (Yogi Government) बुजुर्ग महिलाओं को जल्द बड़ा सौगात देने वाली है। परिवहन विभाग (Transport Corporation)  के एक प्रस्ताव के मुताबिक, यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की माताएं और बहनें रोडवेज की बसों (Roadways Buses) में निःशुल्क यात्रा करेंगी। परिवहन निगम के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू  की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। प्रस्ताव को जल्द परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, वहां से हरी झंडी मिलते ही पूरे प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा मिलने लगेगी।

बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा सबसे पहले रोडवेज (Roadways Buses) की साधारण बसों में मिलेगी। यहां से सकारात्मक फीडबैक के आधार पर यह सुविधा सभी बसों में शुरू की जा सकती है। परिवहन निगम की ओर से वित्त विभाग (Finance Department) से इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 180.42 करोड़ रूपये की मांग की गई थी। अभी तक वहां से जवाब नहीं आया है। वित्त विभाग (Finance Department)  से स्वीकृति मिलते ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। परिवहन विभाग (Transport Corporation) से सूत्रों की मानें तो अगर सब कुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा।

योजना से परिवहन निगम को भी होगा फायदा

परिवहन निगम (Transport Corporation)  का मानना है कि 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने से रोजवेज को भी फायदा होगा। योजना के लागू होने के बाद बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज की बसों (Roadways Buses) में यात्रा करने के लिए आकर्षित होंगी। दरअसल, इस उम्र की महिलाएं अक्सर किसी न किसी के साथ यात्री करती हैं।

ऐसे में भले बुजुर्ग महिला का किराया सरकार की जेब से लगे लेकिन उनके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति का किराया सीधे परिवहन निगम के हिस्से में जाएगा। यूपी में रोडवेज की कुल 11 हजार बसें हैं। इनमें 10,600 साधारण बसें हैं। परिवहन निगम (Transport Corporation)  के मुताबिक, रोजाना 15 लाख से अधिक यात्री रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। इनमें बुजुर्ग महिलाओं की संख्या 90 हजार के करीब है।

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, सात घायल

साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी (BJP) ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें सत्ता में दोबारा लौटने पर प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को रोजवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था। सरकार को बने डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया लेकिन अब तक बीजेपी (BJP) का ये वादा फाइलों में ही धूल फांक रहा। ऐसे में जब लोकसभा चुनाव बिल्कुल सिर पर है तो योगी सरकार (Yogi Government) जल्द से जल्द अपने इस चुनावी वादे को पूरा करना चाहती है। बता दें कि देश में फिलहाल तीन ही ऐसे राज्य हैं, जहां महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है, वो हैं – दिल्ली, राजस्थान और पंजाब। यूपी अपने प्रदेश की महिलाओं को यह सुविधा देने वाला चौथा राज्य होगा।

Tags: Lucknow Newsup newsUP Roadways buses
Previous Post

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, सात घायल

Next Post

IIT-BHU कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, उतारे कपड़े; छात्रों में भारी आक्रोश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
IIT-BHU

IIT-BHU कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, उतारे कपड़े; छात्रों में भारी आक्रोश

यह भी पढ़ें

Sunny Leone Restaurant

सनी लियोनी के रेस्टोरेंट में मिल रहा है नॉन-वेज समोसा, रेट सुन रह जाएंगे हैरान

29/01/2024
CM Dhami

सीएम धामी ने सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों से की भेंट, उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर की चर्चा

07/11/2023
WhatsApp Trick: बिना नंबर सेव किए किसी को भी भेजें मैसेज, जान लें तरीका

बिना सेव किए मैसेज? WhatsApp का ये शॉर्टकट कर देगा काम!

17/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads