• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सी-विजिल एप से आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की करें शिकायत, होगी कार्रवाई

Writer D by Writer D
26/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
C VIGIL App

C VIGIL App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) में आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए सी-विजिल एप (C-Vigil App) को लांच किया है। इसको मोबाइल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर संबंधित की शिकायत की जा सकती है। शिकायत मिलते ही चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।

उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप (C-Vigil App) से आदर्श चुनाव आचार संहिता को कायम रखने के उद्देश्य से विशेष तौर पर चुनाव आयोग द्वारा एप तैयार कराया गया है। इसका प्रयोग करना भी बड़ा आसान है और कोई व्यक्ति चुनाव में उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करा सकता है।

ऐसे करें सी-विजिल एप (C-Vigil App) से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकता है। मोबाइल से प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत, लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है।

ऐसे करें शिकायत की निगरानी

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन होने पर सी-विजिल एप (C-Vigil App)  में अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके नागरिक अपने शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है।

क्या नाम और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है?

सी-विजिल एप (C-Vigil App) पर शिकायत करने हेतु नाम व मोबाइल नम्बर की कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम व मोबाइल नम्बर देता है तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है।

पंजाब में बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

शिकायत निवारण की प्रक्रिया

शिकायत निस्तारण की नियत समयावधि 100 मिनट है। शिकायत दर्ज होने पर सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है। शिकायत को निर्धारित करके सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर अग्रसारित किया जाता है तथा सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा शिकायत के निस्तारण के क्रम में निर्णय लिया जाता है।

सी-विजिल एप (C-Vigil App) में दर्ज होने वाली शिकायत

आम तौर पर सी-विजिल एप (C-Vigil App) में धनराशि वितरण, गिफ्ट व कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी करने सम्बन्धी परिवाद अंकित किये जाते हैं।

Tags: C-Vigil appelection commissionlok sabha election 2024Lucknow News
Previous Post

शिक्षक को छात्रों ने जूते-चप्पल फेंक फेंककर मारे, वजह हैरान कर देगी

Next Post

रैपर के घरों पर छापा, इन गंभीर आरोपों का कर रहे हैं सामना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
Shon Kambs

रैपर के घरों पर छापा, इन गंभीर आरोपों का कर रहे हैं सामना

यह भी पढ़ें

Burqa

बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा भारी, इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र सस्पेंड

09/12/2022
The bridge over the Mahisagar river collapsed in Vadodara

महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, नदी में समाई कई गाड़ियां; 7 की मौत

09/07/2025
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

हैदराबाद का चुनाव हो बिहार का, बीजेपी भीड़ इकट्ठा करने में लगी रही : अखिलेश

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version