• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता को खो दिया : मोदी

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को विशेष विमान से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनकी अगुवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने की। इसके बाद सीधे उनका काफिल कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास के लिए रवाना हो गया। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।

रामलला मैं कल्याण सिंह बोल रहा हूं और बंद हो गयी आंधी-बारिश

नम आंखों से श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि हम सबके लिए यह शोक की घड़ी है। उन्होंने जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्थक कर दिया। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।

23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

रामजन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख नायकों में से एक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार, 23 अगस्त की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। इसके पूर्व आज शाम उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Tags: kalyan singhkalyan singh passed awayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup ex cm kalyan singhYogi Adityanathकल्याण सिंहकल्याण सिंह का निधन
Previous Post

तालिबान का आतंक, काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत

Next Post

PM मोदी ने कल्याण सिंह को किया नमन, बोले- प्रभु श्रीराम अपने श्रीचरणों में स्थान दें

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post

PM मोदी ने कल्याण सिंह को किया नमन, बोले- प्रभु श्रीराम अपने श्रीचरणों में स्थान दें

यह भी पढ़ें

suspended

भू-माफिया ने सरकारी जमीन करवा ली अपने नाम, तहसीलदार समेत पांच अधिकारी सस्पेंड

15/03/2021

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े डीटीओ कर्मी को मारी गोली

27/09/2021
ऋषभ पंत Rishabh Pant

भारतीय सरजमी पर ऋषभ पंत का पहला शतक, भारत को 89 रनों की बढ़त

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version