• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भू-माफिया ने सरकारी जमीन करवा ली अपने नाम, तहसीलदार समेत पांच अधिकारी सस्पेंड

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
suspended

तहसीलदार समेत पांच अधिकारी सस्पेंड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में एटा के गांव चुरथरा में तहसील और चकबंदी अधिकारियों की मिलीभगत से भू माफिया ने आठ हेक्टेयर जमीन अपने नाम करा ली। रविवार को जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने तत्कालीन तहसीलदार सहित पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। करीब 25 करोड़ की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक महिला समेत सात भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा, एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी भीमसेन यादव की कमेटी ने रविवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सहायक चकबंदी अधिकारी पीतम सिंह ग्राम चुरथरा तहसील जलेसर में नियम विरुद्ध चकसृजन के दोषी हैं। जिसके चलते राकेश पुत्र अनोखे लाल, रामभरोसे पुत्र गेंदालाल, अवधेश कुमार पुत्र अनोखे लाल निवासीगण चुरथरा तहसील जलेसर जिला एटा, हबीव खां पुत्र सद्दीक खां निवासी मोहनपुर थाना अवागढ़, मैना पत्नी आजाद खां निवासी फिरोजाबाद ने ग्राम सभा की सम्पत्ति कूट रचित ढंग से अपने नाम करा ली।

बिग बी की दूसरी आंख की हुई सफल सर्जरी, डॉक्टरों को कहा शुक्रिया

इस मामले की शिकायत करीब तीन माह पूर्व ग्रामीण अंकुर शुक्ला ने जिला प्रशासन और जलेसर विधायक संजीव दिवाकर के माध्यम से शासन में की थी। डीएम ने तब एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी थी, जिसने रविवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

इन लोगों ने हेराफेरी करके फर्जी तरीके से 7.690 हेक्टेयर (करीब 90 बीघा) जमीन रिकॉर्ड में दिखाकर अमलदरामद करवाई और ग्राम सभा की भूमि अपने नाम करा ली। तत्कालीन तहसीलदार जलेसर आनन्द सिंह ने अपने क्षेत्राधिकार से परे जाकर ग्राम सभा की भूमि आरोपियों के नाम कर दी। इनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की गई है।

सपा ने लगाए अखिलेश बनाम योगी के होर्डिंग्स, मुकदमा लिखवाने-हटवाने पर रार

जांच में चकबंदी अधिकारी आरडी शर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी अवागढ़ द्धितीय अजय कुमार, चकबन्दी कर्ता अमर सिंह तथा चकबंदी लेखपाल जवाहर लाल को दोषी माना गया है। इनको निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। तत्कालीन रजिस्ट्रार राजकुमार यादव, उनके व्यक्तिगत कम्प्यूटर ऑपरेटर बृजेश कुमार को भू-माफिया का सहयोग देने का दोषी पाया गया है। इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की संस्तुति की गयी है। राकेश पुत्र अनोखे लाल, रामभरोसे पुत्र गेंदालाल, अवधेश कुमार पुत्र अनोखेलाल निवासीगण चुरथरा, हबीव खां पुत्र सद्दीक खां निवासी मोहनपुर थाना अवागढ़, मैना पत्नी आजाद खा निवासी फिरोजाबाद को भूमाफिया में चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए हैं।

गांव चुरथरा में जमीन खुर्द-बुर्द करने के मामले में कमेटी ने जांच की। सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व तहसीलदार सहित पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। – विवेक कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन, एटा

Tags: crime newsup news
Previous Post

बिग बी की दूसरी आंख की हुई सफल सर्जरी, डॉक्टरों को कहा शुक्रिया

Next Post

पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 साल की उम्र में निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
ram-mandir-ceo-search-report
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की तलाश पूरी, सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सौंपा

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Next Post
Famous painter Laxman Pai

पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 साल की उम्र में निधन

यह भी पढ़ें

दीपोत्सव

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

12/11/2020
Jamia Masjid

जामिया मस्जिद में लगी भीषण आग, हुआ बड़ा नुकसान

16/11/2022

कोविड-19 के बीच रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए आवेदकों की लगी लाइन

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version