• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित करेगा राज्य निर्वाचन आयोग

Writer D by Writer D
05/09/2022
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Election Commission

State Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सतना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) द्वारा एक अक्टूबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 100 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ मतदातागणों (Senior Voters) को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को संशोधित करते हुये 90 वर्ष की आयुसीमा को बढ़ाकर अब 100 वर्ष कर दिया है।

वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम मतदान जागरूकता की वृद्धि में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष है। जिनकी सक्रिय सहभागिता से प्रजातांत्रिक प्रणाली का सफल संचालन हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission ) द्वारा जारी निर्देशानुसार वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किये जाने के लिये उनका भौतिक सत्यापन बीएलओ द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट के माध्यम से किया जायेगा। ऐसे मतदाताओं की जानकारी का भौतिक सत्यापन कर सम्मान एप पर ड्रॉपडाउन के माध्यम से जानकारी सबमिट की जायेगी।

Levana होटल में भीषण आग, दूसरी-तीसरी मंजिल पर फंसे हैं कई लोग, रेस्क्यू जारी

इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त बी.एल.ओ. से जिनके मतदान केन्द्र में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाता निवासरत हैं, उनकी जानकारी 9 सितंबर तक फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जा सके।

सतना जिले के 81 वृद्ध मतदाता किये जाएंगे सम्मानित

सतना जिले में 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं की संख्या 81 है। जिसमें चित्रकूट विधानसभा में 16, रैगांव में 7, सतना में 11, नागौद में 9, मैहर में 9, अमरपाटन में 14 एवं रामपुर बघेलान में 15 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक के हैं। उल्लेखनीय है कि ऐसे मतदाता स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा आम चुनाव (1951-52) से निरंतर चुनाव की प्रक्रिया में अपना अमूल्य योगदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के श्योपुर जिले में सबसे कम 13 एवं उज्जैन जिले में अधिकतम 376 वृद्धजन हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे वृद्धजनों की संख्या 4927 है।

Tags: madhya pradesh newsmp newsNational newsState Election Commission
Previous Post

Levana होटल में भीषण आग, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

Next Post

Hotel Levana: 2 की मौत, घायलों से मिलने सीएम पहुंचे अस्पताल, रेसक्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Hotel Levana

Hotel Levana: 2 की मौत, घायलों से मिलने सीएम पहुंचे अस्पताल, रेसक्यू जारी

यह भी पढ़ें

एनआईए ने भेजा समन NIA summons

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा समेत 40 लोगों को एनआईए ने भेजा समन

17/01/2021
मेयर जरीफा गफारी

अफगानिस्तान : मैडेन की मेयर जरीफा गफारी के पिता की हत्या, अमेरिका ने की निंदा

07/11/2020
Truck-Trolley Collision

फोरलेन हाइवे पर ट्रक में घुसी दो कारों के उड़े परखच्चे, 6 की मौत

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version