• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Hotel Levana: 2 की मौत, घायलों से मिलने सीएम पहुंचे अस्पताल, रेसक्यू जारी

Writer D by Writer D
05/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Hotel Levana

Hotel Levana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह लेवाना होटल (Hotel Levana) में आग लग गई। होटल के कमरों से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है और 3 फायर टेंडर भी मौजूद है। होटल के कमरों में कुछ लोग फंसे थे। होटल (Hotel Levana ) के कुल 30 कमरों में करीब 35-40 लोग होटल के अंदर थे, इनमें से अबतक 18 लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं दो की मौत की खबर है। वहीं सीएम योगी (CM Yogi) ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।

तीसरे फ्लोर पर लगी थी आग

प्राथमिक अनुमान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक होटस चार मंजिला है। जिसमें चौथी मंजिल में फंसे लोग सीढ़ियों और जीने से बाहर निकल आए थे। लेकिन तीसरी मंजिल पर लोग फंस गए। होटल में आग इतनी भीषण थी कि होटल के कोरिडोर में धुंआ ही धुंआ हो गया था। दमकलकर्मी होटल का शिशा तोड़कर अंदर घुसे। पता चल रहा है कि कमरा नंबर 214 में एक परिवार फंसा हुआ है। एक कमरे में दो लोग बेहोश हो गए। चौथे फ़्लोर पर सिर्फ़ बॉर है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे के करीब होटल में धुंआ निकलता दिखा। अलार्म बजने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि जिस फ्लोर पर आग लगी उस पर 30 कमरे हैं। उनमें से 18 रूम बुक थे। हादसे के वक्त वहां 40 से 45 लोग रहे होंगे।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets the people injured in the fire at Hotel Levana in Hazratganj, Lucknow.

Visuals from Civil Hospital in Lucknow. pic.twitter.com/X502WBYDFz

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022

Levana होटल में भीषण आग, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

CM योगी ने लिया संज्ञान, जिला प्रशासन को दिए निर्देश

इधर आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी संज्ञान लिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। CMO की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि सीएम योगी ने लखनऊ के लेवाना होटल (Hotel Levana ) में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Lucknow hotel fire | Uttar Pradesh: Ten people who were injured were brought to the hospital, and their treatment is underway. The administration will apprise about the casualties: Manoj Agarwal, CMO pic.twitter.com/cI1x3MtbQN

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लखनऊ के एक होटल (Hotel Levana ) में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है।राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

Tags: cm yogihazratganj newsHotel LevanaLucknow News
Previous Post

100 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित करेगा राज्य निर्वाचन आयोग

Next Post

ज्ञान की अलख जलाने की ‘जिद’, शिक्षक ने पूरे गांव को बना दिया पाठशाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Teacher Dinesh Mishra

ज्ञान की अलख जलाने की 'जिद', शिक्षक ने पूरे गांव को बना दिया पाठशाला

यह भी पढ़ें

Seema Haider

सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर युवक ने दबाया गला फिर बरसाएं थप्पड़

04/05/2025
Sawan

Sawan में इन बदलावों से पाए शिव का आशीर्वाद, घर में आएगी खुशियां

06/07/2023
Supreme Court

12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम नहीं होंगे रद्द, SC ने खारिज की याचिका

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version