• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EVM से नहीं बैलट पेपर से हो चुनाव, पता चल जाएगा कौन है कितने पानी में : सिद्धू

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावों में प्रयोग हो रही ईवीएम मशीन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव ईवीएम मशीन से नहीं, बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव अगर बैलेट पेपर से करवाए जाएं, तो यह साफ हो जाएगा कि कौन कितने पानी में है?

सिद्धू ने यह भी कहा कि कई विकसित देश ईवीएम पर पाबंदी लगा चुके हैं और बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। पिछले कुछ साल से संस्थाओं को कठपुतली बनाया जा रहा है। इस तानाशाही के खिलाफ कोई भी आवाज उठाता है तो उसे डराया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाते हैं, तो केंद्र सरकार एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। सिद्धू ने ईवीएम मशीन के प्रयोग के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने की भी वकालत की है।

मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं: ममता बनर्जी

लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत बैंस ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर पंजाब विधानसभा में भी ईवीएम के खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू के बाद विपक्ष के नेता हरपाल चीमा ने भी ईवीएम मशाीन को बंद करने की मांग उठाई और कहा कि दिल्ली विधान सभा में भी ईवीएम की मॉक टेस्टिंग करवाई गई है जिसमें मशीन को टेंपरिंग करने की बात का खुलासा हुआ है। इस पर विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि यह विधानसभा का मामला नहीं है।

इन देशों ने बैन  है ईवीएम

ईवीएम मशाीन को लेकर भारत में चुनावों के दौरान राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। काफी देश ईवीएम मशीन के जरिए चुनाव को नकार चुके हैं। नीदरलैंड ने इसके प्रयोग पर 2006 में प्रतिबंध लगा दिया था। जर्मनी के सुप्रीम कोर्ट ने इसे 2009 में असंवैधानिक करार दिया था। यहां पर भी ईवीएम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंग्लैंड और फ्रांस भी ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अमरीका में ईवीएम का प्रयोग चुनाव में नहीं किया जाता है।

Tags: Ballot papercongresselectronic voting machineNavjot Singh Sidhupunjabईवीएमकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूपंजाबबैलेट पेपर
Previous Post

उत्तराखंड का सीएम बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Next Post

भारत ने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

भारत ने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

अगले 4 दिन में बारिश से सराबोर होगा यूपी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

07/08/2022
lips

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट एंड ब्यूटीफुल, ट्राई करें ये उपाय

12/06/2026
Atal Bihari Vajpayee

यूपी में उत्सव के रूप में मनेगी अटल जी की जयंती

24/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version