• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बिजली दरों पर राहत, जुलाई में कम आएगा बिल

Writer D by Writer D
30/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity Bill

Electricity Bills

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) के लिए जुलाई का महीना बड़ी राहत लेकर आ रहा है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जुलाई माह में बिजली दरों में 4.43 प्रतिशत की कटौती करने की आधिकारिक घोषणा की है। प्रदेशवासियों को करीब 15 महीनों के लंबे अंतराल के बाद इतनी सस्ती बिजली मिलने जा रही है। ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन (FPPCA) के तहत अप्रैल 2026 की वास्तविक खरीद लागत के आधार पर यह नई दरें जारी की गई हैं।

इस ऐतिहासिक फैसले से उत्तर प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) को सामूहिक रूप से 358.31 करोड़ रुपये का सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा। यह पिछले 15 महीनों में उपभोक्ताओं को मिलने वाला सबसे बड़ा एफपीपीसीए लाभ है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान बिजली दरों में अधिकतम 2.42 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी, जिसका रिकॉर्ड अब टूट गया है।

राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ आदेश में बिजली की खरीद लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई थी, जबकि अप्रैल 2026 में कॉरपोरेशन की वास्तविक खरीद लागत घटकर 4.78 रुपये प्रति यूनिट रही। इसी अंतर (बचत) के कारण उपभोक्ताओं को दरों में यह बड़ी छूट दी जा रही है।

गौरतलब है कि नियामक आयोग ने बीते 23 जून को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि एफपीपीसीए की गणना केवल संबंधित महीने की वास्तविक क्रय लागत पर ही की जाएगी और इसमें पिछले महीनों की किसी भी देनदारी को शामिल नहीं किया जाएगा। इसी बीच, उपभोक्ता परिषद ने पिछले 14 महीनों के दौरान हुई गणना संबंधी त्रुटियों को लेकर एक लोकमहत्व प्रस्ताव भी दाखिल किया है, जिसके तहत परिषद कॉरपोरेशन द्वारा की गई लगभग 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली को उपभोक्ताओं को वापस दिलाने की मांग पर अड़ी है।

Tags: cheaper electricityelectricity bill reliefelectricity consumerselectricity tariff cutfppcajuly electricity billLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipower purchase costup electricityuppcluttar pradesh power tariffबिजली सस्तीयूपी बिजली
Previous Post

इन चीजों से दें अपने घर को नया लुक

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की जांच में बड़ा मोड़, चंपत राय समेत तीन नामों पर फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की जांच में बड़ा मोड़, चंपत राय समेत तीन नामों पर फोकस

यह भी पढ़ें

Sonu Sood

गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने दिल्ली वासियों को दी हिम्मत, बोले हिम्मत ना हारें

01/05/2021
Electrical Engineer

बाढ़ में बह गए विद्युत अभियंता, बिजली के गिरे खंभों को ठीक कराने पहुंचा था

19/07/2023

अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी अनेकों बातों को किसी को न बताएं

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version