• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

Desk by Desk
04/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity Connection

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ.  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए है। योगी सरकार ने बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर काम किया, जिसका असर आज गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है। बिजली आपूर्ति, उत्पादन क्षमता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ता सेवाओं में हुए सुधारों ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है। यही नहीं, गांव से लेकर शहर और उद्योगों तक, बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार कर आम जनजीवन और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती दी है।

गांव-गांव तक पहुंची बिजली, मजरों का रिकॉर्ड विद्युतीकरण

2017 से पहले जहां प्रदेश में केवल 1.28 लाख मजरों तक ही बिजली पहुंच पाई थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 3 लाख तक पहुंच चुकी है। योगी सरकार ने न केवल बड़े गांवों बल्कि छोटे-छोटे मजरों तक भी बिजली पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूनतम 5 घरों वाले मजरों में भी विद्युतीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे हर घर तक बिजली पहुंचाने की दिशा में तेजी आई है।

उपभोक्ताओं की संख्या में दोगुनी वृद्धि

योगी सरकार में ऊर्जा के क्षेत्र में हुए विस्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां पहले प्रदेश में 1 करोड़ 80 लाख के लगभग उपभोक्ता थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 3 करोड़ 72 लाख पहुंच गई है। पिछले चार वर्षों में ही करीब 40 से 45 लाख नए कनेक्शन दिए गए हैं। झटपट पोर्टल के माध्यम से नए कनेक्शन की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया गया है।

बिजली आपूर्ति में ऐतिहासिक सुधार

योगी सरकार में बिजली आपूर्ति का स्तर भी उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुआ है। योगी सरकार में शहरों में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 24 घंटे तक और दूरस्थ गांवों में भी 18 से 22 घंटे बिजली दी जा रही है। पीक डिमांड के मामले में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी बनकर उभरा है, जहां वर्तमान में 27,000 मेगावाट की मांग पूरी की जा रही है और यह आंकड़ा 31,000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।

योगी सरकार ने बिजली वितरण व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया है। पिछले चार वर्षों में लगभग 30 लाख बिजली के खंभे बदले गए और लाखों ट्रांसफार्मरों का उन्नयन किया गया। प्री और पोस्ट मानसून अभियानों के चलते वर्ष 2025-26 में पावर ट्रांसफॉर्मर क्षति में 80 प्रतिशत और बड़े वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षति में करीब 48 प्रतिशत की कमी आई है। इससे ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

चोरी पर अंकुश और बिलिंग सिस्टम बेहतर

राजस्व पारदर्शिता और उपभोक्ता सुविधा के लिए स्मार्ट मीटरिंग को तेजी से लागू किया गया है। प्रदेश में 84 लाख के करीब स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और फीडर मीटरिंग में लगभग 95 प्रतिशत प्रगति हो चुकी है। इससे बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बिलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिली है। साथ ही प्रदेश में ऊर्जा बिक्री 1.27 लाख मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि कनेक्टेड लोड 84,000 मेगावाट से अधिक हो चुका है। विद्युत भार में 80 प्रतिशत और ऊर्जा बिक्री में 63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य की कुल अनुबंधित उत्पादन क्षमता 55,860 मेगावाट है, जिसमें तापीय और जल विद्युत दोनों शामिल हैं।

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर

उत्तर प्रदेश अब पारंपरिक ऊर्जा के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना में प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर रहा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 4.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 1560 मेगावाट है। सौर ऊर्जा उत्पादन और इंस्टॉलेशन की गति के मामले में भी प्रदेश अग्रणी बनता जा रहा है। राजधानी लखनऊ इस दिशा में सबसे तेज काम करने वाला शहर बनकर उभरा है।

किसानों के निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली

प्रदेश में 2017 से अब तक 765 नए 33/11 केवी उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं और 2455 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई है। यह विस्तार बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर और मजबूत बनाने में सहायक साबित हुआ है। स्वतंत्रता के बाद जहां केवल तीन प्रमुख उपकेंद्र थे, वहीं अब लगातार नए उपकेंद्र जोड़े जा रहे हैं। योगी सरकार किसानों के निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति कर रही है। इसके अलावा बिजली बिल राहत योजना के तहत बकाया बिलों में छूट और बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण राशि में भी राहत प्रदान की गई है। इस तरह योगी सरकार के 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

Tags: Yogi Adityanath
Previous Post

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पीएम मोदी के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक : योगी

Next Post

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Kashi Vishwanath Temple

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

यह भी पढ़ें

सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, बोले- कैप्टन के साथ मिलकर काम करेंगे....

मैं ज्यादा नहीं लेकिन जितना बोलूंगा वह विस्फोटक होगा, सिद्धू ने फिर दिखाया अपना तेवर

23/07/2021
dhami

मुख्यमंत्री धामी  ने जागेश्वर मेले का किया उद्घाटन, कई योजनाओं का लोकार्पण

16/07/2022
Uttarakhand Science, Technology and Innovation Policy

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version