• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली हड़ताल: पूर्वांचल डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई, 1225 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त, 23 पर मुकदमा

Writer D by Writer D
18/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
electricity strike

Purvanchal Discom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। पूरे यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल (Electricity strike) के बीच शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा पर काम करने वाले विभाग के 2125 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके अलावा निगम की ओर से गाजीपुर, बस्ती और फतेहपुर के अलग-अलग थानों में 23 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 20 संविदा कर्मी, दो जेई और एक अधिकारी शामिल हैं। पूर्वांचल डिस्कॉम (Purvanchal Discom) के निदेशक कार्मिक शेष कुमार बघेल ने यह जानकारी दी।

जिन संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया गया उनमें वाराणसी के 372, आजमगढ़ के 251, प्रतापगढ़ के 100, बलिया के 58, चंदौली के 25 मऊ के 16 और कुशी नगर के 150 शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल डिस्कॉम में अभी बड़ी पैमाने पर कार्रवाई बाकी है।

सीएम ने कहा था कि अराजकता पैदा करने वाले बिजली कर्मचारियों को सूचीबद्ध करें। बिजली फीडर बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से शुरू बिजली कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल (Electricity strike) शनिवार को भी जारी रही। शनिवार की देर शाम शहर के ज्यादातर हिस्से में अंधेरा छाया रहा। पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन असफलता मिली। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में ही शुक्रवार की रातभर बिजली नहीं आई। शनिवार की सुबह बिजली आई, लेकिन बार-बार कटौती की समस्या बनी रही।

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पूरी तरह से निष्फल, निष्प्रभावी एवं असफल रही: एके शर्मा

शनिवार की रात भी बिजली गुल रही है। मंडुवाडीह उपकेंद्र से जुड़े लहरतारा, भिटारी, हथियान वीर बाबा कालोनी न्यू बेदौली, लोहता, बौलिया, रोहनिया, शिवपुर, वरुणापार के अधिकांश मोहल्लों में भी बिजली संकट रहा। शिवपुर, पांडेयपुर, सुंदरनगर, भिखारीपुर व सारनाथ क्षेत्र में भी परेशानी रही। वीआईपी इलाकों में भी संकट बरकरार रहा।

Tags: electricity strike in uppower cut in upPurvanchal Discomup newsvaranasi news
Previous Post

रक्षामंत्री भी यूपी के कानून व्यवस्था के हुए मुरीद, बोले- 63 अपराधी मारे गए, शतक भी जल्द होगी पूरी

Next Post

उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार का मालिक अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Umesh Murder Case

उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार का मालिक अरेस्ट

यह भी पढ़ें

cm yogi

पेंशनर्स की लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए : योगी

14/10/2020
पेट में मछ्ली

जब शख्स के शरीर में घुस गई 16 इंच लंबी मछली, डॉक्टर्स भी हैरान

22/07/2020
illegal mining

अवैध खनन पर सख्ती से उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ा

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version