• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौथी बार इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स होंगे महंगे

Jai Prakash by Jai Prakash
03/03/2022
in Tech/Gadgets
0
new-project

new-project

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| अगर आप एसी, फ्रिज, कूलर या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic products) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पर फौरन अमल कर डालें। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां (consumer electronics companies) बढ़ती लागत को देखते हुए दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले महीनों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों (Electronic products) के दाम में 7 से 10% तक इजाफा हो सकता है। बढ़ती लागत के चलते कंपनियां दो साल में पहले ही तीन बार दाम बढ़ा चुकी हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर मिल रहा है 70 फीसद तक का डिस्काउंट

रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine war) के चलते ग्लोबल मार्केट (global market)में कॉपर और एल्युमिनियम के दाम हाई लेवर पर चल रहे हैं। बीते साल फरवरी में 1.61 लाख रु/टन बिक रहे एल्युमिनियम के दाम अब 2.80 लाख रु/टन पर पहुंच गए हैं। कॉपर के दाम भी सालभर में 5.93 लाख रु/टन से बढ़कर 7.72 लाख हो गए हैं।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एरिक ब्रगेंजा (Eric Braganza, President of CEAMA) ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कमोडिटी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 2019 की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic) उत्पादों के दाम में कंपनियों ने धीरे-धीरे 15% तक की बढ़ोतरी की है। अब एक बार फिर दाम बढ़ने से लागत बढ़ गई है। कंपनियां अभी तक मार्जिन घटाकर काम चला रही थीं, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है। ऐसे में कंपनियां 5% से 7% तक कीमत बढ़ा सकती हैं।

कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

वहीं, गोदरेज अप्लायंसेस के बिजनेस हेड और ईवीपी कमल नंदी का कहना है कि इनपुट कास्ट और कीमतों में 10% तक का गैप आ गया है। इसलिए कंपनियां इस अंतर को भरने का प्रयास करेंगी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic)  के दामों में 10% तक बढ़ोतरी होना लाजिमी है।

तीसरी लहर की दहशत में कई कंपनियों ने जनवरी तक उत्पादन नहीं बढ़ाया। डिमांड की तुलना में सप्लाई घटने से भी दाम बढ़ सकते हैं।क्रूड के दाम बढ़ गए हैं, इसकी वजह से शिपिंग चार्ज तो बढ़ेगा ही, इसके अलावा कच्चे तेल पर सीधे निर्भर प्लास्टिक और पेंट के दाम भी बढ़ जाएंगे।

कोरोना काल में सस्ते घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बढ़ी मांग

कोरोना के चलते दुनियाभर में महंगाई बढ़ी है। रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से भी एल्युमिनियम, कॉपर, स्टील के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं।

होम अप्लायंसेस, ओरिएंट इलेक्ट्रॉनिक के हेड सलिल कपूर के मुताबिक प्लास्टिक, कॉपर, एल्युमिनियम जैसी कमोडिटी के दाम काफी हाई हैं। क्रूड के दाम बढ़ने से शिपिंग कॉस्ट भी बढ़ेगी। तीसरी लहर के डर से पर्याप्त प्रोडक्शन नहीं होने से सप्लाई की दिक्कत भी होगी। इसके चलते दाम में 5 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।

Tags: "Electronics gadgetselectronicelectronic applianelectronic buseselectronic cigarette toxicityElectronic companyElectronic Corporation of India Ltd.).Electronic Exportselectronic goodselectronic mediaelectronic productselectronic vehicleelectronicselectronics and manufacturing companiesElectronics GadgetElectronics Itemselectronics items AmazonElectronics Minister Ravi Shankar:Fire in electronic shop in Bhadohi
Previous Post

नशे में धुत रईसजादे ने छीन ली चार युवकों की जान

Next Post

आतंकियों ने पंच की गोली मारकर की हत्या, सर्च अभियान जारी

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Main Slider

फोन यूजर्स ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम

15/10/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Next Post
Murder

आतंकियों ने पंच की गोली मारकर की हत्या, सर्च अभियान जारी

यह भी पढ़ें

Moto GP

Moto GP के जरिए दुनिया के 200 देशों में ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करेगी योगी सरकार

20/09/2023
Corona eclipse on IPL, fast bowler Enrique Nortze infected Corona

आईपीएल पर लगा कोरोना का ग्रहण, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे हुए कोरोना संक्रमित

14/04/2021

सत्ता में आने पर असम में सीएए खत्म करने के लिए बनेगा कानून : राहुल

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version