• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेस वे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, लोग कारें रोक खींचने लगे तस्वीरें

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Emergency landing of aircraft

Emergency landing of aircraft

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुवार को अचानक से ऐसी आपात स्थिति बनी कि यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। दोपहर करीब 1.15 बजे की बात है। आगरा-नोएडा की ओर ट्रैफिक सामान्‍य रूप से चल रहा था कि आसमान में विमान चक्‍कर काटने लगा। आनन फानन में पुलिस पहुंच गई और अपनी मौजूदगी में विमान की लैंडिंग कराई। ये चार्टर प्‍लेन है।

प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि विमान का ईधन खत्‍म हो गया है, इसलिए यहां लैंड कराना पड़ा। विमान को सड़क पर खड़ा देखकर गुजरने वाले लोग भी चौंक गए और अपनी कारें रोक लीं। तस्‍वीरें खींची जाने लगीं। आसपास के गांव के लोग भी विमान को देखने के लिए मौके पर जमा हैं।

नारनौल से अलीगढ़ के लिए जा रहे एयर क्राफ्ट (सेशना फाइव टू) की गुरुवार दोपहर में तेल की सप्लाई बंद हो गई और एयर क्राफ्ट नीचे गिरने लगा। पायलट ने एयर क्राफ्ट को आपातकाल की स्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षित उतार लिया। पायलट के साथ दूसरा सहायक पायलट भी मौजूद है। एयर क्राफ्ट की आपात लेडिंग की जानकारी मिलने पर थाना नौहझील पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मथुरा से नोएडा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्जन कर दिया। अभी एयर क्राफ्ट एक्सप्रेस वे पर ही खड़ा हुआ है।

Mathura: A trainer aircraft made an emergency landing on Yamuna Expressway due to a technical glitch. There were two people in the aircraft, they landed safely. It was going from Narnaul (Haryana) to Aligarh and landed in Nauhjheel Police Station area. pic.twitter.com/UwyCjhpNPm

— ANI UP (@ANINewsUP) May 27, 2021

अलीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी का एयर क्राफ्ट उड़ाने का ट्रेनिंग सेंटर है। इसी के एयर क्राफ्ट (सेशना फाइव टू) को पायलट जाग्रत सिंह, सहायक पायलट उदित गोयल के साथ लेकर नारनौल से अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। अचानक इंजन में तेल की सप्लाई बंद हो गई और एयर क्राफ्ट गिरने लगा।

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, पांच लुटेरे गिरफ्तार

पायलट जाग्रत सिंह ने सूझबूझ से काम लेते हुए एयर क्राफ्ट को थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 72 के पास आपात काल में उतार लिया। उस समय एक्सप्रेस वे खाली था और वाहन भी नहीं चल रहे थे। अगर, कोई वाहन होता तो हादसा होने की संभावना से भी पुलिस अधिकारी इंकार नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर नौहझील लोकेश भाटी और यमुना एक्सप्रेस वे की राहत टीम मौके पर पहुंच गई।

एयर क्राफ्ट के नीचे उतरने पर लोग एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का घेरा कस कर तमाशबीन भीड़ को हटाया। एसपी देहात श्रीश्वंद्र ने बताया, यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात डायवर्जन कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। पायलट और सह पालयट दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया, तकनीक खराबी आने के कारण एयर क्राफ्ट की इमरजेंसी लेडिंग करनी पड़ी। अभी पायलट तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

Tags: Emergency landing of aircraftLucknow NewsYamuna Expressway
Previous Post

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, पांच लुटेरे गिरफ्तार

Next Post

बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, IMA ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Patanjali

बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, IMA ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत

यह भी पढ़ें

Building Collapse

निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत

28/02/2024
former sp mp

जिला पंचायत सदस्यों के पैरों में गिरे पूर्व सपा सांसद, जानें पूरा मामला

03/07/2021
JEE Main

JEE Main 2023 दूसरे सेशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

15/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version