• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल से पहले मिलेगा डबल गिफ्ट, सैलरी में होगा इतना इजाफा 

Writer D by Writer D
02/12/2022
in Business, Main Slider
0
Dearness Allowances

Dearness Allowances

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साल 2022 खत्म होने वाला है और नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में साल के आखिरी इस दिसंबर महीने में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दोहरी खुशखबरी दे सकती है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि साल खत्म होते-होते सरकार उनकी मांगों पर राहत भरा फैसला ले सकती है। इनमें 18 महीने का बकाया DA (Dearness Allowance) और फिटमेंट फैक्टर में इजाफे की मांग शामिल है।

DA एरियर और फिटमेंट फैक्टर पर फैसला संभव

अगर सरकार इन दोनों मांगों पर कोई फैसला लेती है, तो यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी होगी। खबरों की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय उन्हें अगले साल का इंतजार नहीं कराएगा और दिसंबर के आखिर तक उनकी मांगों पर फैसला ले सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इस फैक्टर का केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाले वेतन में अहम रोल होता है। यह कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी (Base-Pay) और फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय किया जाता है।

इतना बकाया है महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 18 महीनों का महंगाई भत्ता देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के चलते होल्ड कर दिया गया था। ये DA जनवरी 2020 से जून 2021 तक का पेंडिंग है। अब जबकि कोरोना का प्रकोप थम चुका है और इससे जुड़ी पाबंदियों को भी हटा लिया गया है, तो ऐसे में कर्मचारियों को अपना बकाया डीए मिलने की आस बढ़ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार इन कर्मचारियों को डीए एरियर की राशि उनके  सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगी।

Fitment को लेकर ये मांग

केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन तय करने में Fitment Factor की भूमिका होती है और बढ़ोतरी से सैलरी में भी वृद्धि देखने को मिलती है। फिलहाल, यह 2016 से 2.57 गुना दिया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय कर्मी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार इस मांग पर विचार करती है, तो फिर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। आखिरी बार जब इस फैक्टर को बढ़ाया गया थी, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। वहीं अब इसमें वृद्धि होती है, तो फिर न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।

Tags: 7th Pay Commissioncentral employeedearness allowancehitment factor
Previous Post

मैनपुरी में आज सभी स्कूल बंद रखने का फरमान, सीएम योगी से है कनेक्शन

Next Post

आजम खान की फिर फिसली जुबान, महिलाओं के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Next Post
Azam Khan

आजम खान की फिर फिसली जुबान, महिलाओं के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

यह भी पढ़ें

वाराणसी में 68 नए कोरोना पॉजिटिव 68 new corona positives found in Varanasi

वाराणसी में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 17,271 पहुंचा

06/11/2020
Dead Body

मासूम की हत्या कर सूखे तालाब में फेंका शव, गांव में मचा हड़कंप

30/03/2021
gift

किसी को गिफ्ट में दें ये चीजें, सुख-समृद्धि की होगी बढ़ोतरी

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version