• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेक्सटाइल्स सेक्टर में पांच लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
18/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Textile Park

Textile Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। टेक्सटाइल्स सेक्टर (Textile Sector) भी यूपी के युवाओं के लिए रोजगार सृजन के नए अवसर तैयार करेगा। योगी सरकार इस सेक्टर के जरिए यहां के प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवाओं को घर-गांव में ही रोजगार दिलाएगी। इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं को देखते हुए योगी सरकार ने निवेशकों को आमंत्रित किया है। 25 करो़ड़ जनमानस वाले यूपी का बाजार निवेशकों के लिए काफी समृद्ध है और बदली कानून व्यवस्था ने यहां निवेशकों को खुला आसमां दे दिया। लिहाजा उत्तर प्रदेश में 54710 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू किया गया।

टेक्सटाइल्स सेक्टर (Textile Sector)  में 1092 प्रस्ताव यूपी सरकार को मिले। धरातल पर योजना अंगीकृत होते ही दो लाख से अधिक युवाओं की अपने घर-गांव में ही प्रतिभा का लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में आदित्य बिरला ग्रुप भी निवेश को आगे आया है। इससे यहां के कपड़े न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के कई कोनों के साथ ही विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ेंगे। वहीं महज एक दिन पहले यूपी की समृद्धि के रास्ते को बढ़ाते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने लखनऊ में टेक्सटाइल्स पार्क की मंजूरी भी दे दी है। इससे तकरीबन 3 लाख रोजगार के नये अवसर सृजित होने की उम्मीद है। ऐसे में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार के सम्मिलित प्रयास से यूपी में 5 लाख नये रोजगार सृजित होने की प्रबल उम्मीद है।

UPGIS से दो लाख से अधिक युवा टेक्सटाइल्स सेक्टर (Textile Sector) से पाएंगे रोजगार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में टेक्सटाइल्स सेक्टर में 1092 प्रस्ताव आए। इनके जरिए 54710 करोड़ के निवेश का रास्ता खुला। इस सेक्टर से 2 लाख 46 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड व मध्यांचल समेत सभी क्षेत्रों और 75 जनपदों में युवाओं ने निवेश का रास्ता खोल दिया। इससे कताई, बुनाई से लेकर परिधान बनाने और पैकेजिंग कर आमजन तक पहुंचाने के जरिए भी रोजगार के कई अवसर मुहैया कराए जाएंगे।

निवेश के दृष्टिगत टॉप-10 में शामिल है यह सेक्टर (Textile Sector)

निवेश के दृष्टिगत टॉप-20 लिस्ट जारी की गई। उच्च शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग, औद्योगिक पार्क, उच्च शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, रीयल स्टेट, पर्यटन के साथ ही टेक्सटाइल्स भी टॉप-10 में शामिल है। इस सेक्टर में आदित्य बिरला ग्रुप जैसी दिग्गज टेक्सटाइल्स कंपनियां भी यूपी में निवेश को उत्सुक हैं। एयरपोर्ट, सड़क व कानून व्यवस्था जैसी सुविधाएं पूरी दुनिया को यूपी में आने को उत्साहित कर रही हैं।

यूपी 25 करोड़ आबादी वाला सबसे बड़ा बाजार, निवेशक भी कर रहे इंतजार

भारत के कई राज्यों में उतनी संभावना नहीं है, जितनी सिर्फ यूपी में है। यूपी निवेशकों को एक ही राज्य में 25 करोड़ आबादी का बाजार दे रहा है। एक ही जगह इतना बड़ा बाजार जहां उद्यमियों के व्यापार को बढ़ा रहा है, वहीं ट्रांसपोर्टेशन और मैनपॉवर का खर्च भी बचा रहा है। निवेशकों के लिए यह काफी कारगर होगा। सबसे अधिक युवा वाले यूपी में निवेशक आने को बेताब हैं।

लखनऊ में टेक्सटाइल्स पार्क को केंद्र से मिली मंजूरी

जीआईएस के बाद मार्च में केंद्र सरकार ने लखनऊ में टेक्सटाइल्स पार्क को मंजूरी दी। योगी सरकार ने पीएम मित्र योजना के तहत पार्क का खाका केंद्र को भेजा था। जिसे मंजूरी देते हुए करीब एक हजार एकड़ में स्थापित होने वाला यह पार्क लखनऊ-हरदोई सीमा पर स्थापित होगा। हरदोई के कई तहसील के गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। उम्मीद है कि इससे लगभग 3 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया होंगे। परियोजना पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Tags: Lucknow NewsTextile sectorup gisYogi News
Previous Post

पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद

Next Post

कार्य बहिष्कार का समर्थन करने पर 1332 संविदाकर्मी बर्खास्त: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
AK Sharma

कार्य बहिष्कार का समर्थन करने पर 1332 संविदाकर्मी बर्खास्त: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

45 मिनट तक चली शाह और कैप्टन की बैठक, अटकलें हुई तेज

29/09/2021
apj abdul kalam

”इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं”

16/10/2020

मौत की टॉफी: जहरीली टॉफी मामले में तीन हिरासत में

23/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version