• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में शामिल शूटर्स का एनकाउंटर

Writer D by Writer D
12/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Pramod Yadav

Pramod Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता प्रमोद यादव हत्याकांड (Pramod Yadav Murder Case) में शामिल दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई। मुठभेड़ में एक शूटर के पैर में गोली लगी है। मुख्य आरोपी विजय यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि 7 मार्च की सुबह थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ पर बीजेपी नेता प्रमोद यादव (Pramod Yadav) की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बीजेपी नेता अपनी ब्रेजा कार से जौनपुर के लिए निकले थे। गोलियां लगने के बाद गांव के लोगों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रमोद यादव को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना से जौनपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। बीजेपी के बड़े नेता मृतक प्रमोद यादव के घर पहुंचे थे।

मुठभेड़ के बाद शूटर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि थाना सिकरारा, मड़ियाहूं व बक्सा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए मुकदमें में वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1 शूटर के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से एक देशी पिस्टल। .32 बोर, चार जिंदा कारतूस .32 बोर, एक खोखा कारतूस .32 बोर, 4 मोबाइल व 2 स्कार्पियो बरामद हुई है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त गुलजारगंज से कठार मलसिल तिराहा होते हुए मडियाहूं की तरफ जाने वाले हैं। जिसपर कठार रोड पर चेकिंग लगाई गई। तभी एक स्कार्पियों (ब्लैक कलर) आते हुए दिखाई दी। उक्त वाहन को रूकने का इशारा करने पर उसमें सवार अभियुक्त गाड़ी भगाने लगे और भागते हुए फायर करने लगे। पुलिस ने फौरन उनका पीछा किया और आत्मरक्षा में गोली चलाई। जिसमें एक गोली गाड़ी से उतरकर भाग रहे अभियुक्त सचिन यादव उर्फ देवा को लग गई। इसके बाद दूसरे अभियुक्त को चन्द्रशेखर यादव को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है।

कैसे हुई थी प्रमोद यादव (Pramod Yadav) की हत्या?

बताते चलें कि जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव (Pramod Yadav) गुरुवार सुबह 9:30 बजे अपनी कार से घर से निकलकर जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर पहुंचने वाले थे। तभी दो लोगों ने शादी का कार्ड देने के बहाने उन्हें रोका। प्रमोद ने जैसे ही शीशे को डाउन किया, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें 6 गोलियां मारी गईं थी।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि वारदात के वक्त कुछ लोगों ने बदमाशों पर ईंट-पत्थर भी फेंके लेकिन बदमाशों ने असलहा दिखाए, जिससे लोग जान बचाकर भागे। बदमाशों के फरार होने के बाद लोगों ने प्रमोद को उन्हीं की ब्रेजा कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भाजपा नेता को घर के बाहर गोलियों से किया छलनी, दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप

बीजेपी नेता प्रमोद यादव (Pramod Yadav) वर्तमान में जिला मंत्री थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनको मल्हनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। नॉमिनेशन में डॉक्यूमेंट की कमी की वजह से उनका नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया था। प्रमोद यादव बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी माने जाते थे।

Tags: crime newsencounterJaunpur newsPramod Yadavup news
Previous Post

फेमस फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन

Next Post

लखनऊ में पूर्व DGP की बहन के बेटे का अपहरण, मांगी 50 हजार की फिरौती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
Kidnapping

लखनऊ में पूर्व DGP की बहन के बेटे का अपहरण, मांगी 50 हजार की फिरौती

यह भी पढ़ें

ak sharma

समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं: एके शर्मा

19/07/2022
गणतंत्र दिवस पर हिंसा शर्मनाक Shameful violence on republic day

गणतंत्र दिवस पर हिंसा शर्मनाक, तिरंगे का अपमान देश का अपमान

27/01/2021
Namkeen

नैनीताल की ‘नमकीन’ को मिले प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान

22/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version