• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित ऑडियो टूर का आनंद

Writer D by Writer D
31/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Tourist Places

Tourist Places

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) राज्य के पर्यटन (Tourism) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार अभिनव पहल कर रही है। इसी क्रम में एक और महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों (Tourist Places) पर QR कोड आधारित ऑडियो टूर पोर्टल और सामग्री विकसित कर रहा है, जो देशी और विदेशी पर्यटकों को एक अनूठा, इन्फॉर्मेटिव और आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा। यह कदम राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता को डिजिटल तकनीक के माध्यम से दुनिया भर के पर्यटकों तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

ऑडियो टूर के जरिए पर्यटन स्थलों (Tourist Places) का नया अनुभव ले सकेंगे सैलानी

योगी सरकार की इस पहल का मुख्य आकर्षण क्यूआर कोड आधारित ऑडियो टूर है, जो पर्यटकों को 5 से 7 मिनट की आकर्षक ऑडियो कहानियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थानों की जानकारी देगा। ये ऑडियो टूर 10 क्षेत्रीय भाषाओं (हिंदी, बंगला, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, अंग्रेजी, कन्नड़, ओडिया और मलयालम) तथा 5 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं (फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, जापानी और मंदारिन) में उपलब्ध होंगे, ताकि विविध पृष्ठभूमि के पर्यटक इसे आसानी से समझ सकें। प्रोफेशनल वॉयसओवर कलाकारों द्वारा रिकॉर्ड की गई ये ऑडियो कहानियां ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथ्यों को जीवंत करेंगी, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक और परिवेश ध्वनियां शामिल होंगी। खास बात यह है कि सुनने में अक्षम पर्यटकों के लिए बहुभाषी सब टाइटिल और उच्च-कंट्रास्ट टेक्स्ट जैसी पहुंच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

100 प्रमुख पर्यटन स्थल (Tourist Places) होंगे शामिल

यह परियोजना उत्तर प्रदेश के 100 चुनिंदा पर्यटन स्थलों (Tourist Places) को कवर करेगी, जिनमें प्रयागराज के त्रिवेणी संगम और आनंद भवन, अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि और कनक भवन, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती, आगरा के ताजमहल, मथुरा-वृंदावन के श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर और लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा जैसे प्रतिष्ठित स्थान शामिल हैं।

इन स्थानों पर मौसम-प्रतिरोधी, स्टेनलेस स्टील पर उकेरे गए क्यू आर कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन कर पर्यटक ऑडियो टूर तक पहुंच सकेंगे।

डिजिटल तकनीक से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

योगी आदित्यनाथ सरकार का यह प्रयास डिजिटल तकनीक को अपनाकर पर्यटन को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। क्यूआर कोड को उत्तर प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप (एंड्रॉयड और iOS) के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे पर्यटक आसानी से सामग्री तक पहुंच सकें। ऑफलाइन पहुंच के लिए भी प्रावधान होगा, ताकि कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी पर्यटक बिना रुकावट जानकारी प्राप्त कर सकें।

सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों (जैसे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की एक टीम स्क्रिप्ट की समीक्षा करेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि सामग्री ऐतिहासिक रूप से सटीक, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक और पर्यटकों के लिए आकर्षक हो।

Tags: Yogi News
Previous Post

18 महीने में 514 करोड़ की लागत से चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Next Post

दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
divyangjan

दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए 70 वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

25/11/2020
UP Assembly By-election

फूलन देवी थीं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक: अखिलेश यादव

11/08/2023
Burnt Alive

आग से झुलसकर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version