• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
31/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
divyangjan

divyangjan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन (Divyangjan) अब अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें त्वरित न्याय मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) को प्रभावी बनाते हुए दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम की है।

दिव्यांगजन (Divyangjan) सशक्तीकरण विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल, पीजीआई पोर्टल और मुख्यमंत्री संदर्भ के माध्यम से कुल 2,699 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2,660 का निस्तारण किया जा चुका है। यानी महज 39 शिकायतें ही लंबित हैं, और विशेष बात यह है कि कोई भी शिकायत डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं है। यह दर्शाता है कि योगी सरकार दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर कितनी गंभीर और संवेदनशील है। चाहे वो पेंशन की समस्या हो, प्रमाण पत्र से जुड़ी अड़चनें हों या अन्य सामाजिक-सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें, सरकार का तंत्र त्वरित गति से इनका समाधान कर रहा है।

शिकायतों का तेजी के साथ हो रहा निस्तारण

मुख्यमंत्री संदर्भ के अंतर्गत कुल 212 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 206 का समाधान किया जा चुका है। वहीं, पीजी पोर्टल पर 404 में से 394, ऑनलाइन माध्यम से 233 में से 229 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त 1850 में से 1831 मामलों का निस्तारण कर लिया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली पारदर्शिता, तत्परता और जनकल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है।

आमजन के साथ ही दिव्यांगजनों (Divyangjan) के लिए IGRS प्रणाली बना सशक्त मंच

राज्य सरकार द्वारा लागू की गई IGRS प्रणाली आमजन विशेषकर दिव्यांगजनों (Divyangjan) के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरी है, जिससे वे घर बैठे ही अपनी समस्याएं दर्ज करा पा रहे हैं और उन पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित हो रही है। तकनीक और मानव संवेदना का यह समन्वय ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दिव्यांगजनों (Divyangjan) के कल्याण के लिए विशेष संवेदनशीलता रखते हैं। उन्होंने समय-समय पर जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दिव्यांग की शिकायत को प्राथमिकता दी जाए और उसका समाधान मानवीय दृष्टिकोण से किया जाए। यही कारण है कि IGRS के माध्यम से आने वाली शिकायतों पर न केवल आंकड़ों के स्तर पर तेजी से कार्य हुआ है, बल्कि इन शिकायतों के समाधान में मानवीय संवेदनशीलता भी झलकती है।

Tags: Yogi News
Previous Post

यूपी के 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित ऑडियो टूर का आनंद

Next Post

यूपी के पहले फुटवियर पार्क के लिए 26 औद्योगिक भूखंड आवंटन को तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
Next Post
footwear park

यूपी के पहले फुटवियर पार्क के लिए 26 औद्योगिक भूखंड आवंटन को तैयार

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी की पूर्व संध्या पर कृष्ण रंग में स्वतंत्र भारत थीम पर लाइव प्रस्तुति

15/08/2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा 52 हजार के करीब

18/08/2020
नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर जताया शोक

नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर जताया शोक

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version