• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, अब तक 62 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

Writer D by Writer D
16/02/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ उठाने और फॉर्म भरवाने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई है। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। प्रदेश में अब तक 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन की ओर से इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं की ओर से 15 फरवरी को एक दिन में ही दो लाख 41 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है।

राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)  लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 62 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)  के तहत राज्य सरकार की ओर से सालाना महिलाओं को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे।

जिलावार ऑफलाइन प्राप्त आवेदन

– बलरामपुर जिले में 01 लाख 86 हजार 147
– रायगढ़ में 02 लाख 59 हजार 328
– जशपुर में 01 लाख 74 हजार 200
– सूरजपुर में 01 लाख 78 हजार 529
– कोरबा में 02 लाख 20 हजार 144
– गरियाबंद में 01 लाख 53 हजार 388
– कोण्डागांव में 01 लाख 24 हजार 264
– जांजगीर-चांपा में 02 लाख 74 हजार 268
– कवर्धा में 01 लाख 99 हजार 341
– बस्तर में 01 लाख 60 हजार 423
– बलौदाबाजार में 02 लाख 41 हजार 935
– मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 63 हजार 73
– सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 01 लाख 51 हजार 818
– खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 92 हजार 60
– राजनांदगांव में 02 लाख 33 हजार 50
– धमतरी में 01 लाख 90 हजार 323
– गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 78 हजार 493
– सक्ती में 01 लाख 49 हजार 60
– दुर्ग में 02 लाख 92 हजार 12
– रायपुर में 05 लाख 97 हजार 987
– बेमेतरा में 02 लाख 34 हजार 526
– बालोद में 02 लाख 32 हजार 353
– सरगुजा में 02 लाख 06 हजार 613
– मुंगेली में 02 लाख 27 हजार 724
– बिलासपुर में 02 लाख 91 हजार 579
– दंतेवाड़ा में 65 हजार 984
– कोरिया में 55 हजार 660
– मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 75 हजार 252
– कांकेर में 01 लाख 37 हजार 875
– महासमुंद में 03 लाख 13 हजार 127
– सुकमा में 47 हजार 599
– नारायणपुर में 22 हजार 278
– बीजापुर में 26 हजार 946 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Tags: Chattisgarh NewsMahtari Vandan YojanaNational newsRaipur news
Previous Post

प्रदेश में “बिजली सेवा व जनसम्पर्क अभियान” 20 फरवरी से

Next Post

छत्तीसगढ़ में फेल हुआ भारत बंद, रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
Next Post
Bharat Bandh

छत्तीसगढ़ में फेल हुआ भारत बंद, रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें

यह भी पढ़ें

Sonu Sood, the messiah of the poor, fulfilled his one more promise.

गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने अपना एक और वादा किया पूरा….

06/06/2021
sanju chaudhary

SP को थप्पड़ मारने वाले को बनाया BJPYM का जिलाध्यक्ष, विपक्ष ने साधा निशाना

29/08/2021
Anand Sharma

कांग्रेस को तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

10/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version