• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर जाने में संकोच करने वाले भी अब कहते हैं राम कृष्ण हमारे भी : योगी

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
braj
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुये कहा कि मंदिर जाने में संकोच करने वाले भी अब कहने लगे हैं, श्रीराम हमारे भी हैं, श्रीकृष्ण हमारे भी हैं।

श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के मौके पर सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होने कहा कि आज बधाई देने के लिए होड़ लगी है। पहले आपके पर्व-त्योहारों में बधाई देने के लिए न तो कोई मुख्यमंत्री आता था और न ही कोई मंत्री। लोग डरते थे कि उन्हें साम्प्रदायिक न मान लिया जाए। पर्व-त्योहारों में बंदिशे लगती थीं। अलर्ट जारी होता था कि रात 12 बजे बाद कोई भी कार्यक्रम नहीं करेंगे। अब तो ऐसी कोई बंदिश नहीं है, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही रात में 12 बजे होता है। अब तो हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया जाता है।

उन्होने इस परिवर्तन के लिए पीएम मोदी को श्रेय देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को यही नई दिशा दी है। सैकड़ों वर्षों से दबी भावनाएं, आस्था के केंद्र नए रूप में सामने आ रहे हैं। आज़ादी के बाद पहली बार किसी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इससे पहले की सरकारों में भय था कि साम्प्रदायिकता का लेवल न लग जाए। लेकिन, अब नया भारत अंगड़ाई ले रहा है। जो लोग पहले मंदिर जाने में संकोच करते थे उन लोगों में प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण को अपना बताने में होड़ सी लग गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जहां सप्तपुरियों में से एक ब्रज की विरासत को संजोने और विकास में कोई कमी नहीं आने देने का अपना पूर्व संकल्प दोहराया। उन्होने कहा “पांच हजार वर्ष पुराने ब्रज जैसे धरोहर पर हम सभी को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। पूज्य संतों के आशीर्वाद से हम ब्रजपुरी में भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसी निमित्त संतों के नेतृत्व में ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। यहां के सात धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल घोषित किया है।”

सीएम योगी बोले- तीन वर्षों के इंतजार को बांकेबिहारी ने आज समाप्त किया

उन्होंने कहा कि प्रयागराज के ऐतिहासिक कुंभ के बाद ब्रज में संतों के आह्वान पर हुआ वैष्णव कुंभ भी सुव्यवस्था का नजीर बना। यह बांके बिहारी जी की कॄपा ही थी कि वैष्णव कुंभ में कोरोना किसी का बाल भी बांका न कर सका। उन्होने कहा कि कोरोना ने पिछले डेढ़ साल में देश-दुनिया मे काफी कोहराम मचाया। अपना देश प्रदेश भी प्रभावित हुआ। प्रदेश में इसकी दूसरी लहर पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन सावधानी और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब बांके बिहारी जी से प्रार्थना है कि जैसे उन्होंने कई राक्षसों का संहार किया, उसी तरह इस कोरोना महामारी रूपी राक्षस का संहार करें।

मथुरा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने फिरोजाबाद दौरे का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने फिरोजाबाद में कुछ बच्चों के डेंगू के चलते काल कवलित होने और गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है और हृदय से उनकी संवेदना उन बच्चों के परिवार के साथ है।

Tags: Krishna JanmashtamiKrishna Janmashtami 2021Krishna Janmashtami Newsmathura newsyogi news in hindi
Previous Post

अफगानिस्तान लौटा ओसामा का पूर्व सहयोगी, 20 साल पाकिस्तान में गुजारे

Next Post

बाढ़ की विभीषिका से बेखबर भाजपा सरकारी उत्सवों में मशगूल : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

बाढ़ की विभीषिका से बेखबर भाजपा सरकारी उत्सवों में मशगूल : अखिलेश

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार चुनाव : तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, अबतक 7.69% वोट पड़े

07/11/2020
Banda University

बांदा विश्वविद्यालय में 15 में से 11 ठाकुरों की नियुक्ति, BJP नेता ने PM को लिखा पत्र

10/06/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने सोमेश्वर में उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा व रोड-शो

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version