• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ की विभीषिका से बेखबर भाजपा सरकारी उत्सवों में मशगूल : अखिलेश

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से बेखबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारी उत्सवों में व्यस्त है।

श्री यादव ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कई नदियों के उफान पर होने से सैकड़ों गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। लोग घरों में फंसे हैं। मवेशी चारे के अभाव में अधमरे हो रहे हैं। फसल चौपट हुई है। प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित है। राहत कार्य शुरू न होने से हर तरफ तबाही मची हुई है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

उन्होने कहा कि बलरामपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, आदि दर्जनों जिलों में बाढ़ में फंसे लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं। प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के खतरे से निदान की जगह भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। दैवीय आपदा के नाम पर तटबंधों के रख रखाव पर काफी धनराशि खर्च की जाती है लेकिन यह रकम कहां बह जाती है। भाजपा को वास्तव में न तो प्रदेश के विकास की चिंता है और नहीं जनता की तकलीफों से उसका कोई वास्ता है। लोग बाढ़ में फंसे हैं, उनको राहत पहुंचाने की फिक्र नहीं है। ऐसी संवेदनशून्य सरकार प्रदेश के लोगों ने कभी नहीं देखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर में तराई क्षेत्र के पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। दर्जनों गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित है। धान फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बलरामपुर के 150 गांव राप्ती नदी के पानी से घिरे हैं। कई गांवों में कटान जारी है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल नदी में समा चुकी है, अधिकतर गांवों में कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है। लोग बाढ़ के पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं।

स्वतंत्रदेव ने की मुलायम सिंह से मुलाक़ात, सियासी गलियारी में हलचल तेज

उन्होने कहा कि महाराजगंज तराई ललिया मार्ग स्थित खरझार नाला में उफान से कई गांवों में पानी घुसने से लोगों ने छतों पर भागकर शरण ली। घरों में रखा अनाज पानी में तैर रहा है। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से महाराजगंज के टापू कहे जाने वाले सोहगीबरवा भी पानी में घिर गया है। मुंजा टोला को अन्य गांवों से जोड़ने वाली पुलिस तेज धारा में टूटकर बह गई। नारायणी, चंदन, रोहिन और व्यास नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। रोहणी नदी भी ऊफान पर है। कई गांवों में पानी 10 फिट तक भर गया है।

सरयू नदी की बाढ़ बाराबंकी जिले की रामनगर, सिरौली गौसपुर रामसनेही घाट तहसीलों के गांवों में फिर कहर बरपाने लगी है। दर्जनों गांवों का सम्पर्क रास्ते कटने से टूट गया है। अब नाव से ही लोग नदी के आर पार आते-जाते हैं। बाढ़ के साथ बारिश ने लोगों की तकलीफें और बढ़ा दी है। जिले में सरयू नदी के साथ कुआनों, मनवर, मनोरमा और कठिनइया नदियां भी उफान पर हैं मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा है।

श्री यादव ने कहा कि बाढ़ के संकट में फंसे ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिलों में अधिकारी अभी भी सोए हुए हैं। लोग अपनी सुरक्षा और खान-पान के लिए अपने साधनों पर ही निर्भर हैं। भाजपा सरकार को बाढ़ संकट के बजाय अपनी झूठी उपलब्धियां गिनाने के लिए विज्ञापन छपाने से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। जनता इन्हीं वजहों से अब भाजपा को दुबारा सत्ता में नहीं आने देना चाहती है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

मंदिर जाने में संकोच करने वाले भी अब कहते हैं राम कृष्ण हमारे भी : योगी

Next Post

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे इनामी बदमाश गिरफ्तार कर भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
arrested

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे इनामी बदमाश गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Fierce ruckus

विधायक-पूर्व विधायक समर्थकों में जमकर बवाल, गाड़ियों के टूटे शीशे

16/04/2022
neera

अमेरिका : भारतीय मूल की नीरा को बाइडन सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

30/11/2020
शराबबंदी कानून में संशोधन की मांग Demand for amendment in prohibition law

बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून में संशोधन करने की मांग

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version