• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारे लिए सबका विकास आवश्यक : धामी

Writer D by Writer D
27/06/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में डॉ. हिमानी वैष्णव ने प्रधानमंत्री से बातचीत की। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जहां तुष्टिकरण किसी का नहीं संतुष्टिकरण सबका किया जाता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा ध्येय वाक्य है। हम इसी योजना के तहत काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रदेश में 60 वर्ष तक जिनका शासन था, उन्होंने केवल तुष्टिकरण का काम किया है। उनके लिए वर्ग विशेष ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण था। इसके ठीक विपरीत भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है, जिसकी योजनाएं आम जनता के लिए होती हैं। हमारी योजनाएं सबके लिए होती हैं, किसी विशेष के लिए नहीं। यही कारण है कि भाजपा तुष्टिकरण को नहीं सशक्तिकरण पर जोर देती है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है और हम इस प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने नौ वर्ष में विकास की नई-नई योजनाएं देकर उत्तराखंड को विशेष रूप से समृद्ध बनाया है। आज का उत्तराखंड उन विकसित राज्यों में शामिल होने की ओर अग्रसर है जो विकास की दौड़ में काफी आगे है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश की जनता का विकास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के दौरान घायल, 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जुलाई माह में मध्य क्षेत्र की बैठक उत्तराखंड में होने वाली है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसमें मध्य क्षेत्र के सभी राज्य जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्य प्रदेश आदि शामिल है रहेंगे और अपनी विकास की योजनाओं को मूर्त रूप देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रदेश का विकास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। यह तभी संभव है जब सबका समग्र विकास हो। इसी समग्र विकास के लिए लोग भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास के लिए आवश्यक है कि मजबूती से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अपने बूथ को मजबूत करना है। हमारा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के माध्यम से हम केवल बूथ ही मजबूत नहीं करेंगे उसके माध्यम से सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की मजबूत पहल करेंगे। हम सब मिलकर संगठन के इन कार्यक्रमों को मजबूत बनाना है ताकि आने वाले दिनों एक बार फिर केंन्द्र और उसके बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और विकास को नई गति दी जा सके।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के दौरान घायल, 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन

Next Post

तीस बिन्दुओं पर जनपदों को तय करने होंगे लक्ष्य : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
SS Sandhu

तीस बिन्दुओं पर जनपदों को तय करने होंगे लक्ष्य : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

SBI

SBI ग्राहकों को बड़ा झटका, बैंक ने कर्ज पर बढ़ाया ब्याज दर 0.70 फीसदी

15/03/2023

भाजपा ने नैतिकता और लोकलाज सबको तिलांजलि दे दी : अखिलेश

14/05/2021
Jyeshtha Amavasya

मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये उपाय, मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version