• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Are You Dead? ऐप हर कोई कर रहा डाउनलोड, जानें क्यों हो रहा है पॉपुलर

Writer D by Writer D
19/01/2026
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Are You Dead App

Are You Dead App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Are You Dead? नाम का एक मोबाइल ऐप पिछले कुछ दिनों से चीन में खूब वायरल हो रहा है। इस ऐप को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया, लेकिन अब लगभग 8 महीने बाद ये ऐप अचानक से सुर्खियों में आया और लोगों के बीच छा गया है। जिस देखो हर कोई बस इसी ऐप की चर्चा कर रहा है, ये ऐप अकेले रहने वाले लोगों की खैरियत उर्फ हाल-चाल पूछता है।

इस ऐप (Are You Dead) का ये कॉन्सेप्ट थोड़ा हटके है जिस वजह से ये ऐप लोगों को खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है कि कुछ ही दिनों में ये ऐप चीन में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला पेड ऐप बन गया है।

48 घंटे में नहीं दबाया बटन… तो परिवार को मिलता है अलर्ट

इस ऐप पर पहले तो किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन अचानक से चीन में रहने वाले लाखों लोग इस ऐप को डाउनलोड करने लगे। दरअसल, ये ऐप आपके परिवार को इस बात की जानकारी देता है कि आप ठीक हैं, जिंदा हैं और किसी मुसीबत में नहीं है। इस ऐप में एक हरे रंग का बटन है जिसे यूजर्स को हर 48 घंटे में एक बार दबाना होता है।

अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो ये ऐप यूजर के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेजता है और उन्हें बताता कि आप शायद किसी मुसीबत में हैं। इस ऐप (Are You Dead) को डाउनलोड करने के बाद ऐप में यूजर को इमरजेंसी में संपर्क करने के लिए किसी व्यक्ति का नाम और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करना होता है, जिससे कि ऐप आपके परिवार को आपके खैरियत की जानकारी पहुंचा सके।

क्यों पॉपुलर हो रहा है Are You Dead ऐप?

इस ऐप (Are You Dead) के पॉपुलर होने की एक बड़ी वजह यह है कि चीन में अकेले रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। चीनी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, 2030 तक यह संख्या बढ़कर 200 मिलियन (लगभग 20 करोड़) होने की उम्मीद है।

ये ऐप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Demumu नाम से लिस्टेड है, अमेरिका, सिंगापुर और हांगकांग में पेड यूटिलिटी ऐप्स में ये ऐप टॉप 2 तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और स्पेन में ये ऐप टॉप 4 में रैंक कर रहा है। Apple App Store पर ये ऐप Demumu नाम से लिस्ट है और इस ऐप के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि ये एक लाइटवेट सेफ्टी टूल है जो अकेले रहने वालों के लिए बनाया गया है।

ये ऐप (Are You Dead) चेक-इन मॉनिटरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट सिस्टम के ज़रिए इनविजिबल सेफ्टी प्रोटेक्शन देता है। Are You Dead? के डेवलपर्स का कहना है कि इस ऐप के लिए किसी रजिस्ट्रेशन या साइन-अप की जरूरत नहीं है।

यूजर्स की जानकारी इस ऐप के साथ सुरक्षित है या फिर नहीं, बहुत से लोगों का ये भी सोचना है, अगर आपके भी ज़ेहन में ये सवाल घूम रहा है तो बता दें कि डेवलपर्स ने बताया कि यूजर्स के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी और चेक-इन रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए ऐप में एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है।

किसने बनाया Are You Dead App?

इस ऐप (Are You Dead) के क्रिएटर्स के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो इस ऐप को बनाने वाली टीम में तीन लोग हैं। और को-क्रिएटर्स में से एक का नाम Lyu है। Lyu ने इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह ऐप बड़े शहरों में अकेले रहने वाले युवाओं, खासकर 25 साल की उम्र की लड़कियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

चीनी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, “जो लोग अपनी जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर अकेले रहते हैं, उन्हें ऐसी किसी चीज की जरूरत होती है। ये ऐप भले ही 25 साल की उम्र की लड़कियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है लेकिन ये ऐप हर उस व्यक्ति के लिए जो अकेला रहता है और जो डिप्रेशन या फिर बेरोजगारी जैसी चीजों से जूझ रहे हैं।

कितने में हुआ तैयार और कितने पैसे लेता है ये ऐप (Are You Dead) ?

शुरुआत में तो ये एक फ्री ऐप (Are You Dead) के तौर पर लॉन्च हुआ लेकिन पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ इस ऐप को पेड कैटेगरी में डाल दिया गया, हालांकि इसकी कीमत बहुत ही कम है। चीनी में इस ऐप के लिए 8 चीनी युआन (लगभग 104।28 रुपए) खर्च करने पड़ते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें में से एक का नाम Mr Guo है, Guo ने चीनी मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस ऐप को बनाने में 1000 चीनी युआन (लगभग 13035 रुपए) खर्च हुए थे। इस ऐप के क्रिएटर्स कंपनी का 10 फीसदी हिस्सा बेचकर 1 मिलियन चीनी युआन (लगभग 1।30 करोड़) जुटाना चाहते थे।

Tags: Are You Dead App
Previous Post

कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर राहत से किया इनकार

Next Post

इस चाय को से यादशत होगी तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

champat rai
Main Slider

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

04/07/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘धामी के 5 साल’, भाजपा ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

04/07/2026
Channi's displeasure intensifies political turmoil in Punjab Congress
Main Slider

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, चन्नी की नाराजगी से सियासी हलचल तेज

04/07/2026
Eknath Shinde
Main Slider

एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में भर्ती

04/07/2026
Next Post
black tea

इस चाय को से यादशत होगी तेज

यह भी पढ़ें

allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षाएं आज भी थी स्थगित

07/10/2020

राजस्थान में चल रहे भ्रष्टाचार में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक

04/08/2020
Poisonous Food

गोभी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी, पिता-पुत्र की मौत

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version