• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर विधानसभा में एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा पर्यटन का केन्द्र : तिवारी

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना अन्तर्गत एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल का चयन कर उसे उच्च स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस योजना में प्रत्येक विधान सभा के विकास के लिये 50 लाख रूपये की धनराशि पर्यटन विभाग द्वारा वहन की जाएगी एवं अतिरिक्त आवश्यकता के लिये धनराशि का वहन विधायक निधि/सीएसआर फण्ड आदि से किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 8943.31 करोड़ रूपये की लागत से कुल 373 विधानसभाओं के पर्यटन स्थलों के विकास के लिये स्वीकृत किया जा चुका है।

डॉ तिवारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल दिए जाने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों को आदेश दिए कि समय-समय पर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया जाए तथा अपने-अपने क्षेत्र में कराये जा रहें कार्यों की प्रगति रिपोर्ट महानिदेशक पर्यटन को उपलब्ध कराएं।

प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के साथ बरेली भी भर रहा उड़ान : नन्दी

पर्यटन मंत्री ने कहा कि चयनित पर्यटक स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का उच्चीकरण किए जाने से स्थानीय एवं घरेलू पर्यटकों के आवागमन में निरन्तर वृद्धि हो सकेगी तथा पर्यटक/श्रृद्धालु प्रदेश के जिलों में स्थित पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थलों जिनका चिन्हांकन उनके धार्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक होने के आधार पर किया जा रहा है, के भ्रमण के लिये प्रेरित होगें।

बैठक में डॉ तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विपुल सम्भावनाओं का प्रदेश है। यहाँ पर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्मारक, प्राचीनकाल के शिलालेख, पेन्टिंग्स, पौराणिक महत्व के तीर्थ स्थल, प्राकृतिक सम्पदाएं, व्यजंन तथा हस्तशिल्प पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। उत्तर प्रदेश के लगभग प्रत्येक जिले में महत्वपूर्ण धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राचीन, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थल दूर-दूर तक फैले हुए हैं। इन विविध आकर्षणों को विश्व पटल पर अंकित करने एवं पर्यटन स्थलों के सतत् विकास एवं संवर्धन हेतु प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिये एक विशिष्ट क्षेत्र का विकास करने एवं उसे उच्च स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।

सीएम योगी ने खिलाड़ियों का किया सम्मान, बोले- गोरखपुर में भरे पड़े हैं एक-एक नगीने

उन्होने कहा कि विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कराये जा रहे कार्यों के फलस्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्तरीय पर्यटक सुविधायें प्राप्त हो सकेंगी और उनका पर्यटन-अनुभव बेहतर हो सकेगा। इसके साथ ही साथ इन योजनाओं से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्तर का उन्नयन होगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव/महानिदेशक पर्यटन मुकेश मेश्राम, विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार और प्रबंध निदेशक उप्र राज्य पर्यटन विकास नि शिवपाल सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newsneelkanth tiwariup news
Previous Post

फर्जी टेलीकाम एक्सचेंज खोलकर राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

श्रद्धेय अटल जी की तृतीय पुण्यतिथि पर हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित : ब्रजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post

श्रद्धेय अटल जी की तृतीय पुण्यतिथि पर हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित : ब्रजेश पाठक

यह भी पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत में लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

24/07/2020
CM Dhami

यह नया भारत है, जो दुश्मनों को उनके ठिकानों में ही कर देता है नेस्तनाबूद:  मुख्यमंत्री

16/12/2025
kanwariyas

ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचला, पत्नी की मौत पति घायल

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version