• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुर्दा बनकर घूम रहा था खूंखार अपराधी: ‘एक्स मुस्लिम’ सलीम गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के केस में मिली थी उम्रकैद

Writer D by Writer D
25/04/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Saleem Wastik

Saleem Wastik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने थाना लोनी क्षेत्र से एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक (Saleem Wastik) को गिरफ्तार किया है। इसी साल 27 फरवरी को लोनी में उस पर जानलेवा हमला भी हुआ था। सलीम वर्ष 1995 में 13 साल के छात्र संदीप बंसल के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में वांटेड था। कोर्ट ने सलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वो अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर बाहर आने के बाद से वो फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी, 1995 को संदीप बंसल सुबह करीब 11:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। उसकी स्कूल की दूसरी पाली दोपहर 12:30 से शाम 6:30 बजे तक थी। शाम 7:30 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन 21 जनवरी को करीब 12:10 बजे उसके पिता के पास फोन आया, जिसमें बताया गया कि बच्चा उनके कब्जे में है। उसी दिन 3:00 बजे फिर कॉल आई और 30,000 रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपित ने रकम लोनी फ्लाईओवर के पास बस स्टैंड पर शाम 4:30 बजे बागपत जाने वाली बस में रखने को कहा और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।

जांच में रामजस स्कूल दरियागंज में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सलीम खान पर शक हुआ। गवाह ने बच्चे को मास्टरजी के साथ जाते देखा था। इसके बाद आरोपित सलीम (Saleem Wastik) को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के बाद मुस्तफाबाद स्थित गंदे नाले के पास शव बरामद किया, जिसकी पहचान छात्र के पिता ने की। जांच में सह आरोपित अनिल का नाम सामने आया, जिसने 4 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके पास से घड़ी, टिफिन और स्कूल बैग बरामद हुआ। अनिल ने फिरौती कॉल की थी और अपराध की योजना बनाने में सलीम के साथ शामिल था।

इस मामले में दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके बाद वर्ष 2000 को सलीम खान को दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली। बाहर आने के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपित ने खुद को मृत घोषित कर पहचान बदल ली और सलीम वास्तिक नाम से रहने लगा। वह हरियाणा के करनाल और अंबाला में छिपकर रहा और बाद में वर्ष 2010 में लोनी में आकर बस गया। यहां उसने महिलाओं के कपड़ों की दुकान खोल ली और फिर खुद को एक्स मुस्लिम बताकर यूट्यूब पर वीडियो डालने लगा।

पुलिस के अनुसार जांच में सलीम के अपराध के बारे में क्राइम ब्रांच की टीम को हेड कांस्टेबल मिंटू यादव से सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में एएसआई सचिन सिंह, एएसआई नीरज कुमार, एएसआई रामदास, एएसआई नरेंद्र, हेड कांस्टेबल मिंटू यादव और महिला कांस्टेबल श्रेया सिंह शामिल रहे। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि हाल ही में एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने उसकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए 15 लाख रुपये का चेक एडवांस दिया था। प्रोफाइल के अनुसार आरोपित का जन्म 1972 में शामली में हुआ था। उसने शाओलिन कुंग फू सीखा और बाद में दिल्ली में रामजस स्कूल में ट्रेनर बन गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपित अनिल से हुई।

इसी साल 27 फरवरी को लोनी में सलीम पर जानलेवा हमला भी हुआ था। इस मामले में थाना लोनी में एफआईआर संख्या 50/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत दर्ज हुई थी। हमलावर जीशान और गुलफाम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। हमले के बाद आरोपित को जीटीबी अस्पताल और फिर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद 25 मार्च को उसे छुट्टी मिली। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Tags: Saleem Wastik
Previous Post

वाराणसी में विकास कार्यों को दें रफ्तार, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता: एके शर्मा

Next Post

127 इन्फैंट्री बटालियन को वर्ष 2025-26 का मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashwini Vaishnaw
उत्तर प्रदेश

भारत की आर्थिक विकास यात्रा के चार स्तंभों से यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं: अश्विनी वैष्णव

19/08/2026
Ashu Malik-Imran Masood
उत्तर प्रदेश

चाय-पकौड़ी पर तकरार! इमरान मसूद और आशु मलिक की बैठक में भिड़ंत

19/08/2026
Mayawati-Satish Chandra Mishra
उत्तर प्रदेश

BSP ने फूंका चुनावी बिगुल! सतीश चंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

19/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

19/08/2026
Pizza Outlet
क्राइम

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 सेकंड में चलीं 3 गोलियां

19/08/2026
Next Post
Mukhyamantri Appreciation Award

127 इन्फैंट्री बटालियन को वर्ष 2025-26 का मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

यह भी पढ़ें

Mahant Narendra Giri

बाघंबरी मठ के उत्तराधिकारी पर आज पंच परमेश्वर ले सकते है फैसला, इनको सौंपी जा सकती है कमान

24/09/2021

आदित्य नारायण बने पापा, घर में आई नन्ही परी

04/03/2022
CM Yogi

रामोत्सव 2024: योगी सरकार का संकल्प: अयोध्या में यातायात हो सुगम, सुरक्षित हो सफर

08/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version