• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP ने फूंका चुनावी बिगुल! सतीश चंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
19/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati-Satish Chandra Mishra

Mayawati-Satish Chandra Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी संगठन को विधानसभा स्तर पर सक्रिय करने के साथ कार्यकर्ता सम्मेलनों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

BSP की रणनीति में इस बार सर्वसमाज को साधने पर खास जोर है। पार्टी अलग-अलग सामाजिक वर्गों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज को भी पार्टी के साथ जोड़ने और आगामी चुनाव में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की कवायद चल रही है।

पूर्ण बहुमत के पुराने मॉडल पर नजर

BSP नेतृत्व 2007 के चुनावी मॉडल को एक बार फिर मजबूत सामाजिक समीकरण के रूप में देख रहा है। पार्टी का लक्ष्य विभिन्न वर्गों के बीच अपनी पकड़ बढ़ाकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत वापसी करना बताया जा रहा है।

इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों में लगातार संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने और चुनावी माहौल तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

सतीश चंद्र मिश्र की भूमिका बढ़ी

BSP के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को चुनावी और संगठनात्मक तैयारियों में अहम जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता मिश्र उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता रह चुके हैं। इसके अलावा वह बार काउंसिल के अध्यक्ष, BSP सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कानूनी और मीडिया मामलों के साथ अब चुनाव आयोग से जुड़े कामकाज में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इससे प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कानूनी मामलों तक पार्टी को उनका अनुभव मिलने की उम्मीद है।

चुनावी मैदान में बढ़ेगी हलचल

BSP समर्थकों को भी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और विरोधी दलों की रणनीतियों पर नजर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि सर्वसमाज और ब्राह्मणों को साथ लाने की यह रणनीति 2027 के चुनाव में BSP के लिए कितना बड़ा राजनीतिक आधार तैयार कर पाती है।

Tags: assembly electionbspelection commissionLucknow News in Hindimayawatisatish chandra mishraup election 2027Uttar Pradesh Politics
Previous Post

जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय

Next Post

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

brijesh pathak

लखनऊ में कोरोना से हाहाकार, बृजेश पाठक ने चेताया, कहा- लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

13/04/2021
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

31/08/2020
Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी पर न करें ये काम, श्री हरि हो जाएंगे नाराज

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version