• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसे बनाए पलकों को घना, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

Writer D by Writer D
09/12/2025
in फैशन/शैली
0
Eyelashes

eyelashes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी चहरे के आकर्षण की बात की जाती हैं तो आंखों का जिक्र सबसे पहले होता हैं और आंखों का आकर्षण बढ़ाने में पलकों (Eyelashes) की बहुत बड़ी हिस्सेदारी हैं। लम्बी, घनी और सूंदर पलकों के कारण आंखों की खूबसूरती देखने लायक होती हैं। लेकिन कई महिलाओं की पलकें बहुत हल्की होती है जिससे आंखों में एक खालीपन सा लगता है और इसके लिए वेनकली पलकों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपकी पलकों (Eyelashes) को कुदरती रूप से घना और सुंदर बनाने का काम करेंगे। ये तरीके आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

नारियल का तेल

आंखों की पलकें (Eyelashes) बढ़ाने के लिए नारियल तेल प्रभावी साबित हो सकता है। यह बालों के ग्रोथ को बढ़ावा देता है, साथ ही यह बालों को जरुरी पोषण देने और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसलिए नारियल तेल का इस्तेमाल पलकों को भी घना और लंबा बनाने के लिए किया जाता है। सबसे पहले पलकों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद रूई को तेल में भिगोकर पलकों पर अच्छी तरह लगाएं और इसे रातभर के लिए लगा ही छोड़ दें।


पेट्रोलियम जेली

पलकों (Eyelashes) को घना और स्वस्थ बनाने के लिए पेट्रोलियम जैली जैसे वैसलीन को अपनी पलकों पर इस्तेमाल करें। इससे आपकी पलकें तेजी से बढ़ने लगेंगी। इस घरेलू नुस्खे से आपकी पलकें घनी और मजबूत भी हो जाएंगी। रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। ज्यादा नहीं लगाएं, थोड़ी थोड़ी लगाएं, उसके बाद सुबह उठकर अपनी आँखों को धो लें। ऐसा करने से आँखों की पलकों को घना, सूंदर और आकर्षक बनाने में मदद मिलती है।

नींबू के छिलके

अगर आपके आई लैशेज काफी छोटे और कम है तो आप आसानी से इसे लंबा और घना बना सकते हैं। एक निम्बू का छिलका लें और उसे छोटे छोटे हिस्सों में काट लें, उसके बाद इन छिलकों को जैतून या अरंडी के आधा कटोरी तेल में डालें और दो से तीन दिन तक इसे ढक कर रख दें। उसके बाद इसे मस्कारा लगाने वाले ब्रश की मदद से रोजाना रात को सोने से पहले पलकों पर लगाएं। और सुबह उठकर आँखों को ठन्डे पानी से धो लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में अच्छे से उबाल लें, पानी के ठंडा होने पर इसमें रुई को भिगोएं। और फिर रुई की मदद से पलकों पर इसे लगाएं। ऐसा रोजाना रात को सोने से पहले करें। उसके बाद बचे हुए मिश्रण को ढक कर रख दें, क्योंकि इस मिश्रण को आप दो से तीन दिन बाद तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा बहुत ही बेहतरीन उपाय है जो पलकों को घना और लम्बा करने में मदद करता है। इसमें कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जो पलकों को बढ़ावा देते हैं। इसके अतिरिक्त, ये पलकों को मॉइस्चराइज़्ड भी रखता है। इसके लिए सबसे पहले कोई भी पुराना मस्कारा की साफ़ सी स्टिक लें। अब एलोवेरा जेल से जेल को निकाल लें। फिर स्टिक को जेल पर लगाएं और उस पलकों पर रात को सोने से पहले लगाएं। रातभर के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर सुबह को पलकों को गर्म पानी से धो दें।

अंडा

अंडे की जर्दी यानी की अंडे का थोड़ा सा पीला भाग लें, उसके बाद उसमे थोड़ा ग्लिसरीन मिलाएं। अब इन दोनों को जब तक मिक्स करें जब तक की यह एक क्रीमी मिक्सचर न बन जाये। उसके बाद रुई की मदद से इसे पलकों पर लगाएं फिर आँखों से पंद्रह से बीस मिनट तक बंद करें और लेट जाएँ। फिर पानी की मदद से अच्छे से आँखों को साफ़ कर लें। यह तरीका भी पलकों को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsthick eyelashes
Previous Post

ब्रेकफास्ट में बनाएं मेथी-मक्के का चटपटा पराठा, देखें रेसिपी

Next Post

सर्दियों में खाने का स्वाद दोगुना कर देगी ये चटनी, ये है रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Muli ki Chutney

सर्दियों में खाने का स्वाद दोगुना कर देगी ये चटनी, ये है रेसिपी

यह भी पढ़ें

ACP Mohsin Khan

IIT पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ACP मोहसिन खान निलंबित

12/03/2025
sunil gavaskar

जडेजा को चहल से रिप्लेस किए जाने पर मचा बवाल

05/12/2020

किडनी स्टोन से निजात दिलाएंगे ये उपाय

07/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version