• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फैक्ट्री मालिक हत्याकांड: शक की सुई घूम रही करीबियों पर, पुख्ता सबूत की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
06/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Factory owner murder

Factory owner murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। फैक्ट्री मालिक अविनाश सिंह हत्याकांड के 6 दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करना तो दूर, बल्कि उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। मृतक की गुमशुदगी पीजीआई थाने में दर्ज होने के कारण इस मामले की जांच भले ही पीजीआई थाने ट्रांसफर कर दी गई है।

गुमशुदगी भले ही पीजीआई थाने में दर्ज हो, लेकिन घटनास्थल सरोजनीनगर इलाके में होने के कारण यहां की पुलिस की किरकिरी हो रही है। सरोजनीनगर पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए प्रयास में जुटी है। इसको लेकर सरोजनीनगर इलाके में अविनाश की फैक्ट्री से लेकर कानपुर रोड तक और सरोजनीनगर से बंथरा तक कानपुर रोड किनारे लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सरोजनीनगर पुलिस खुद खंगालने में जुटी है।

अभिनेता राजपाल ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कहा- संगम न माने जाति धर्म

शुक्रवार को भी इसको लेकर सरोजनीनगर पुलिस, क्राइम ब्रांच टीम और एसटीएफ की टीम पूरे दिन यहां डीवीआर खंगालती रही। वहीं इस मामले में कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। उनसे सरोजनीनगर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

हालाकि पुलिस सूत्रों की माने तो इस घटना को लेकर अभी तक मृतक के फैक्ट्री साझेदारों के अलावा फैक्ट्री मजदूरों और मृतक के करीबियों से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की शक की सुई मृतक के करीबियों पर ही घूम रही है।

कुख्यात अपराधी अमरपाल की साढ़े छह लाख रूपये की अवैध संपत्ति कुर्क

ज्ञात हो कि सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी अविनाश सिंह (38) अपनी पत्नी निधि कटियार और 5 माह के मासूम बेटे के साथ पीजीआई इलाके के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना सेक्टर- 4 में रहकर सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर नमकीन की फैक्ट्री चलाते थे। अविनाश बीते शनिवार 30 जनवरी शाम फैक्ट्री से घर के लिए अपनी कार से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे।

अगले दिन अविनाश का शव सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा स्थित पिनवट की तरफ जाने वाली नहर के पास जंगल में शीशम के पेड़ में मफलर के फंदे से लटकता मिला था।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत लगाया गया था शिविर

Next Post

पशुपालन घोटाला: पुलिस रिमांड पर बोले अरविंद सेन, कंपनी के खाते में लिए थे रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
IPS Arvind Sen

पशुपालन घोटाला: पुलिस रिमांड पर बोले अरविंद सेन, कंपनी के खाते में लिए थे रुपये

यह भी पढ़ें

श्री श्री रविशंकर ने रामलला के किए दर्शन, बोले- रामभक्तों का जल्द साकार होगा सपना

14/12/2021
Punjab Delhi Capitals

टॉस हारकर पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 196 रन का लक्ष्य

18/04/2021
नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या former-nagaland-governor-ashwani-kumar

नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version