• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

Writer D by Writer D
17/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.

Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ी सौगात देते हुए उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के कोटेदारों में खुशी का माहौल है। कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है, बल्कि राशन वितरण व्यवस्था में डिजिटल तकनीक लागू कर उनके सम्मान को भी बढ़ाया है जबकि पहले लोग संदेह की नजर से देखते थे।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्जिन मनी में 35 रुपये की वृद्धि में केंद्र सरकार की ओर से 10 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 25 रुपये की वृद्धि शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लाभांश में 25 रुपये की और वृद्धि के लिए भारत सरकार को पत्र भी लिखा है।

डिजिटल तकनीक आने के बाद पारदर्शिता बढ़ी

मोहनलालगंज निवासी कोटेदार दिनेश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने से कोटेदारों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में डिजिटल तकनीक आने के बाद पारदर्शिता बढ़ी है। पहले कोटेदारों को अक्सर संदेह की नजर से देखा जाता था, लेकिन अब ई-पॉस मशीन और डिजिटल रिकॉर्ड के कारण व्यवस्था में पारदर्शिता आई है और कोटेदारों का सम्मान बढ़ा है। दिनेश चंद्र ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था ने राशन वितरण में ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की है। इससे आम लोगों को पूरा राशन मिल रहा है।

सिंगल स्टेज डिलीवरी से कोटेदारों की मुश्किलें हुई कम

माल ब्लॉक के कोटेदार राकेश तिवारी ने कहा कि पहले कमीशन काफी कम था और राशन की आपूर्ति को लेकर भी कई तरह की दिक्कतें आती थीं। गोदाम से पर्याप्त राशन नहीं मिलने के कारण वितरण प्रभावित होता था। अब सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था लागू होने से राशन सीधे उचित दर की दुकान तक पहुंच रहा है। इससे कोटेदारों को पूरा राशन मिल रहा है और लाभार्थियों को भी निर्धारित मात्रा में राशन देने में परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए कमीशन में वृद्धि जरूरी थी। योगी सरकार ने कोटेदारों की स्थिति को समझते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राकेश तिवारी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में कमीशन में और वृद्धि की जाएगी।

जीपीएस से ट्रैक हो रहा राशन का ट्रक

गोमती नगर निवासी कोटेदार आरके कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों की मांग सुनी और कमीशन बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। पहले राशन की आपूर्ति को लेकर दिक्कत होती थी, लेकिन अब सरकार की ओर से ट्रक के माध्यम से राशन सीधे दुकान तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रकों में जीपीएस की व्यवस्था होने से राशन की निगरानी भी संभव हो रही है और पूरा राशन दुकान तक पहुंच रहा है।

पहले गड़बड़ियों का ठीकरा कोटेदारों पर फूटता था

काकोरी के कोटेदार आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले राशन वितरण व्यवस्था में होने वाली गड़बड़ियों का ठीकरा कोटेदारों पर फूटता था। इससे ईमानदारी से काम करने वाले कोटेदार भी बदनाम होते थे। अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने के कारण पारदर्शिता बढ़ी है। अब अंगूठा लगाते ही लाभार्थी को राशन मिलता है। उन्होंने बताया कि पहले कोटेदारों को 70 रुपये प्रति कुंतल कमीशन मिलता था, बाद में यह बढ़कर 90 रुपये हुआ और अब 35 रुपये की वृद्धि के साथ 125 रुपये हो गया है। इससे कोटेदारों को आर्थिक राहत के साथ सामाजिक सम्मान भी मिला है।

Tags: cm yogi
Previous Post

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

Next Post

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
Next Post
Dayashankar Singh

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

bolero

SUV के लिए बजट है कम?, Bolero का सबसे सस्ता मॉडल आपके लिए रहेगा बेस्ट

10/12/2020

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Sawan

सपने में शिवजी से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

22/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version