• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठुमरी के प्रसिद्ध गायक पं. छन्नूलाल मिश्र पद्म विभूषण से नवाजे गये, काशी में हर्ष

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को बनारस गायकी और ठुमरी के प्रसिद्ध गायक पद्म भूषण पं. छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य अति विशिष्ट जनों की मौजूदगी में राष्ट्रपति ने कला के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए पं. छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा। पद्म विभूषण पुरस्कार देश का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है।

बताते चलें कि इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा पिछले वर्ष ही हो चुकी थी, लेकिन कोविड संक्रमण काल के चलते समारोह का आयोजन नहीं किया गया था। आज राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को वर्ष 2020 का पद्म पुरस्कार प्रदान किया।

मंगलवार को भी काशी के तीन विभूतियों प्रो. रामयत्न शुक्ल, प्रगतिशील किसान चंद्रशेखर सिंह और डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी सहित देशभर से 119 विशिष्ट लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इसमें डोमराजा को मरणोपरान्त मिलने वाला सम्मान पुत्र ग्रहण करेंगे।

इलाहाबाद विवि दीक्षान्त समारोह में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्रों को 263 मेडल से नवाजा

गौरतलब हो कि पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्र को 31 मार्च 2010 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने पद्मभूषण से अलंकृत किया था। पंडित जी को पद्मभूषण के बाद पद्मविभूषण सम्मान मिलने से बनारस घराने के संगीतकारों में हर्ष व्याप्त है। पं. छन्नूलाल मिश्र खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती जैसे लोकगीत विधाओं के गायन के जीवित धरोधर हैं । मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी पंडित जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार व यश भारती से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में शीर्ष ग्रेड कलाकार रह चुके हैं।

Tags: delhi newsNational newsPt. Channulal Mishra was awarded Padma Vibhushan
Previous Post

रामपुर में 147 भू-माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई : योगी

Next Post

समाजसेविका महिला नेत्री चला रही थी सैक्स रैकेट, 4 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
Sex racket

समाजसेविका महिला नेत्री चला रही थी सैक्स रैकेट, 4 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट UP B.Ed entrance exam result

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप

05/09/2020
Sarso ka saag

सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, नोट करें पंजाबी Recipe

31/12/2025
IAS PCS Transfer

यूपी में 6 IAS और 11 PCS के तबादले, इंद्रमणि त्रिपाठी बने विशेष सचिव नगर विकास

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version