• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर में 147 भू-माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई : योगी

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत विरासत का देश है। हर हाल में दुनिया में सबसे प्राचीन विरासत को सुरक्षित और संरक्षित करने का दायित्व हम सब पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उसी शृंखला का हिस्सा है कश्मीर में अनुच्छेद 370 का समाप्त होना और अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होना। योगी के इतना कहते ही मौजूद जनसमूह उल्लासित हो उठा। जयश्रीराम के नारे से पूरी सभा गूंज उठी।

योगी ने कहा कि हमारे पर्व एवं त्यौहार इसी विरासत के हिस्से हैं लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है। उन्हीं लोगों ने रामपुर की विरासत को भी नष्ट करने का षड़यंत्र किया था। इसीलिए हम लोग यह कहने के लिए बार-बार आएंगे कि किसी भू माफिया को गरीबों, दलितों, व्यापारियों की सम्पत्ति पर कब्जा नहीं करने देंगे। आज रामपुर में हम लोग आए हैं। रामपुर विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बने।

गरीब कल्याकारी योजना हो या फिर कानून व्यवस्था कायम करने की बात हो, सरकार ने इस दिशा में लगातार प्रयास किया है। अगर मैं केवल आपके रामपुर जिले की बात करूं तो पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान तीन हजार करोड़ योजनाओं की स्वीकृति अकेले राज्य सरकार ने की है। अकेले विलासपुर विधानसभा में लगभग 1700 करोड़ रुपये के कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। 236 कार्य पूरे हो चुके हैं। स्वार में करीब 300 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की गयी हैं। इनमें से 154 कार्यों को बिना भेदभाव के पूरा किया गया है। इसी तरह से सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिना भेदभाव के योजनाएं संचालित हो रही हैं उसी प्रकार सुरक्षा के मामले में भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं। यही सरकार की नीति रही है।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

उन्होंने कहा कि रामपुर जिले में 147 भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसके तहत 640 हेक्टेयर भूमि उनके कब्जे से मुक्ति दिलाने में मदद मिली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दो लाख 64 हजार 500 से अधिक किसान भाइयों को लगभग 391 करोड़ रुपये अबतक उनके बैंक खाते में आ चुके हैं। फसल ऋण मोचन के तहत 366 करोड़ 72 लाख उपलब्ध करवाए गए। यही नहीं, रामपुर का किसान मेहनती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की चीनी मिल का पुनरुद्धार किया जाएगा। भाजपा सरकार में जाति, मजहब और चेहरा देख कर योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने जिले की उन योजनाओं का जिक्र किया जो पूरी हो गई हैं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या भी बताई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiRampur Newsup newsYogi News
Previous Post

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

Next Post

ठुमरी के प्रसिद्ध गायक पं. छन्नूलाल मिश्र पद्म विभूषण से नवाजे गये, काशी में हर्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

ठुमरी के प्रसिद्ध गायक पं. छन्नूलाल मिश्र पद्म विभूषण से नवाजे गये, काशी में हर्ष

यह भी पढ़ें

Noida

नोएडा को नहीं मिली कोरोना कर्फ्यू से राहत, जारी रहेंगी पाबंदियां

01/06/2021
arrested

अवैध असलाह सहित शातिर चोर गिरफ्तार

15/05/2022

श्रेयांश के इलाज को लेकर CM योगी ने DM को दिए निर्देश

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version