• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चहेते एक्टर पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में निधन हो गया। एक्टर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

इससे पहले, फैन्स और परिजनों के दर्शन के लिए पुनीत राजकुमार का पार्थिव शरीर निधन के बाद बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक्टर के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। पुनीत राजकुमार ने महज 46 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

स्टार पुनीत राजकुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम को स्टेडियम में उनके फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई उन्हें अंतिम विदाई दिए जाने से पहले एक बार दर्शन कर लेने को आतुर दिखाई दिए। अस्पताल में निधन के बाद उनके शव को स्टेडियम में दर्शन करने के लिए रखा गया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ रविवार को कांतीरवा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, बेंगलुरू की पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए गहन गश्त की जा रही है।

बंदर ने चुराया शख्स का चश्मा, ‘घूस’ लेने के बाद किया वापस- विडियो

पुनीत को सुबह में घर पर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। वहां एक्टर का ECG (ईको कार्डियोग्राम) हुआ, जिसके रिजल्ट से पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। निधन से पहले अस्पताल के डॉ. रंगानाथ का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। जब एक्टर को अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत काफी कराब थी। उनका आईसीयू में इलाज चला।

पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में यह फिल्म ‘बेट्टाड़ा होवू’ में नजर आए थे। इस रोल के लिए इन्हें कई अवॉर्ड्स मिले। साथ ही इन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सुवारत्थना’ में देखा गया था, जहां दर्शकों ने इनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया। इसी साल यह फिल्म रिलीज हुई थी।

Tags: Entertainment newspuneet rajkumarpuneet rajkumar deathTollywood
Previous Post

साढ़े सात लाख दीपों की रोशनी से होगा भगवान श्रीराम का स्वागत

Next Post

T20 WC: पाकिस्तान की जीत का सफर बरकरार, अफगानिस्तान को पांच विकेट से दी मात

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post

T20 WC: पाकिस्तान की जीत का सफर बरकरार, अफगानिस्तान को पांच विकेट से दी मात

यह भी पढ़ें

Nail Art

नेल आर्ट किट में शामिल करें ये चीजें, घर में ही मिलेगा पार्लर जैसा स्टाइल

06/07/2025
Atiq-Ashraf Murder Case

‘अपराधियों से कोई मिला हुआ था’, अतीक-अशरफ हत्याकांड में SC ने उठाए सवाल

11/08/2023
Mahesh Babu

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version