• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फसल खराब होने से क्षुब्ध किसान ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
03/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में कर्ज और फसल खराब होने से क्षुब्ध एक किसान ने कुएं में कूद कर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित सौरा गांव में 75 वर्षीय बृद्ध किसान चुगलू का शव उसके घर के पास स्थित कुएं से बरामद किया गया। ग्रामीणों ने उसके आत्महत्या कर लेने की सूचना पुलिस को दी थी। चुगलू अपनी पत्नी के साथ गांव में रहता था और बटाई पर खेती कराके अपना पेट पालता था। उसके दो बेटे है जो दिल्ली में मजदूरी करते है।

उन्होने बताया कि किसान चुगलू पर बैंक का 50 हजार रुपये कर्ज था। जिसे चुकाने की चिंता में वह परेशान रहता था। पत्नी मथिया देवी के मुताबिक दैवीय आपदा के चलते अबकी फसल खराब हो जाने के कारण किसान कर्ज की अदायगी और परिवार के भरण पोषण की चिंता में बहुत परेशान था। संभवत: इसी से परेशान होकर उसने कुएं में कूद कर जान दे दी।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने किसान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू की है।

उल्लेखनीय है कि समुचित मात्रा में बारिश न होने के कारण अबकी बुंदेलखंड में कृषि के चौपट होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। यही कारण है कि यहां इन दिनों किसानों की आत्महत्या की घटनाओं में एकाएक बढोत्तरी हुई है। अकेले महोबा जिले में बीते 48 घण्टे में किसान के आत्महत्या (Suicide) करने का यह चौथा मामला है। जिसे लेकर हड़कम्प मचा हुआ है।

Tags: crime newsmahoba news
Previous Post

बीजेपी नेता और पत्नी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली

Next Post

पितृ पक्ष में लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिल सकती है राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
pitru paksha

पितृ पक्ष में लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिल सकती है राहत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार के अथक प्रयास से बीमारू से स्वस्थ प्रदेश बना यूपी

28/09/2024
Para Badminton Tournament

पैरा बैडमिंटन में बेटियों ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाया यूपी का मान

07/07/2025
Arms Factory

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version