• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसएसपी कार्यालय के सामने खुद को लगाने वाले किसान की मौत

Writer D by Writer D
20/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। आत्महत्या का प्रयास (commit suicide) करने वाले किसान किशनपाल (52 वर्ष) की बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। किशनपाल मूल रूप से बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी के निवासी थे।

उल्लेखनीय है कि दबंगों द्वारा फसल में आग लगाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना करने से परेशान होकर किशनपाल ने बुधवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के द्वार पर पेट्रोल छिड़ककर खुद (commit suicide) को जला लिया था।

गंभीर रूप से झुलसी हालत में किशनपाल को बरेली के श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान बरेली के श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में किशनपाल की बृहस्पतिवार सुबह मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया किशनपाल की फसल जलाने वाले आठ नामजद आरोपियों में से सात को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतक किशनपाल और आरोपी पक्ष एक ही परिवार के हैं। सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशनपाल के साथ कोई पक्षपात नहीं किया।  उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया था और किशनपाल के विरोधी पक्ष के विरुद्ध कार्यवाही भी की गई थी।

एसएसपी ने बताया कि बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसका नेतृत्व बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर करेंगे जो एक आईपीएस अधिकारी हैं। उनका सहयोग बदायूं के पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में एसएसपी बदायूं ने थाना सिविल लाइंस के थाना प्रभारी, मंडी समिति पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी और बीट के दो सिपाहियों समेत पांच को घटना के तत्काल बाद निलंबित कर दिया था।

Tags: badayu newscrime news
Previous Post

बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Next Post

मछली मारने को लेकर हुए विवाद में छह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Arrested

मछली मारने को लेकर हुए विवाद में छह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

दिवियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने किया नामांकन

28/01/2022
women army

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अब महिलाएं भी ले सकेंगी NDA में दाखिला

08/09/2021
arrested

PET परीक्षा में सॉल्वर गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version