• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में किसान सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानून के विरोध में आठ दिसम्बर को भारत बंद के किसानों के फैसले का समर्थन करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से शुरू होने वाली पार्टी की ‘किसान यात्रा’ में शामिल होने का ऐलान किया है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाओं और खेती-किसानी बचाओं‘ की मांग को लेकर सपा सात दिसम्बर से सूबे के सभी जिलों में किसान यात्राओं का आयोजन कर रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं कन्नौज जिले में इस किसान यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में हर जिले के कोने-कोने से साइकिल सवार नौजवान किसान विरोधी सरकार के खिलाफ निकलेंगे और जनता को भाजपा की कुनीतियों के बारे में जानकारी देंगे। श्री यादव कन्नौज की ठठिया मंडी से तिर्वा के किसान बाजार तक 13 किमी की यात्रा ट्रैक्टर से करेंगे।

उन्होने बताया कि ठठिया में 60 एकड़ में आलू की मंडी समाजवादी सरकार के समय में बनायी थी जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया। श्री यादव का किसान यात्रा में शामिल होना इस बात का द्योतक है कि समाजवादी पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ है और वह किसानों की मांगों का समर्थन पूरे जोरशोर से करती है।

NRHM घोटाले के आरोपी सपा के पूर्व विधायक के घर CBI ने नोटिस चस्पा किया

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा मंडिया बेच रही है, किसानों को धान-मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है। कीट नाशक, खाद के दाम बढ़ गए हैं। किसानों से झूठे वादे किए गए है। अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों के प्रति भाजपा सरकार संवेदनशून्य रवैया दिखा रही है। किसान को लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने और उसकी आय 2022 तक दुगनी करने के भी वादे किए गए थे लेकिन दूर-दूर तक वे पूरे होते नहीं दिखते हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने साजिशन जो तीन कृषि विधेयक पास किया है उससे खेती पर किसान का स्वामित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्हें कारपोरेट खेती के लिए मजबूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने इसी लिए कृषि विधेयक में जानबूझकर न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडियों की व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं रखा है। बड़े व्यापारी अब अपनी शर्तों पर किसान की फसल खरीदेंगे।

यूपी: कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग में तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

श्री यादव ने कहा कि आठ दिसम्बर को किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके संघर्ष के प्रति उसकी पूरी प्रतिबद्धता है। किसानों के साथ लूट हो गई है। उनका धान नहीं खरीदा गया। मक्का नहीं खरीदा गया। मंहगाई लगातार बढ़ रही है। दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर किसान को धोखा दिया गया है। अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी है। पैदावार की लूट बचाने के लिए मंडिया होनी चाहिए। डाॅ स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में जो व्यवस्थाएं की थी, भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया।

उन्होने शिक्षक और स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ होता तो समाजवादी पार्टी और सीटें जीतती। पूरा प्रशासन और पुलिस भाजपा को जिताने में लगी थी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए हजारों वोट रद्द किए गए। भाजपा चुनाव में धांधली करती है। बैलेट ने इवीएम को वाराणसी में हरा दिया।

Tags: Akhilesh attackAkhilesh attack on yogiAkhilesh attacked BJPakhilesh newsakhilesh yadavbjpCongress InchargeKisan movementnew agricultural lawsOpposition partiespriyanka gandhiSP Presidentअखिलेश यादवकांग्रेस प्रभारीकिसानआन्दोलननए कृषि कानूनप्रियंका गांधींभाजपाविपक्षी दलोंसपा अध्यक्ष
Previous Post

किसानों की मांगों केन्द्र सरकार को लगातार अनदेखा कर रही है : लल्लू

Next Post

पैसा मोदीजी का होगा और खर्च किसान करेगा : नड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
J P Nadda

पैसा मोदीजी का होगा और खर्च किसान करेगा : नड्डा

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

अन्याय के विरुद्ध लड़ना सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

27/08/2024
Gorakhnath Temple

गोरखनाथ मंदिर में भजन प्रसारण हुआ धीमा, सीएम योगी के निर्देशों का सभी ने किया स्वागत

21/04/2022
cm yogi

उत्तर प्रदेश बनेगा जैव ईंधन उत्पादन का मॉडल राज्य : मुख्यमंत्री

21/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version