• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश बनेगा जैव ईंधन उत्पादन का मॉडल राज्य : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
21/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में बायो फ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए जैव ऊर्जा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के पास एक मॉडल प्रस्तुत करने का सुअवसर है। प्रदेश को अग्रणी राज्य बनने के लिए नई जैव ऊर्जा नीति तैयार की जाए। साथ ही हर जिले में बायो फ्यूल प्लांट लगाए जाएं। यह कार्य प्राथमिकता के साथ हो। अगले चरण में इसे हर तहसील तक बढ़ाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर बायो फ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने निर्देश दिए कि आगामी पांच वर्षों में 500 टन सीबीजी प्रतिदिन कम्प्रेस्ड गैस उत्पादन के लक्ष्य को लेकर प्रयास करें। इस तरह प्रतिवर्ष 1.5 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। इसी प्रकार, बायोकोल, बायोडीजल और बायो एथेनॉल के लिए 2000-2000 टन प्रतिदिन के लक्ष्य को लेकर काम किया जाना चाहिए।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस, बायोकोल, एथेनॉल और बायो डीजल जैसे जैव ऊर्जा प्रकल्पों को प्रोत्साहन के हमारे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने हर जिले में बायोफ्यूल प्लांट स्थापना का फैसला लिया है।

भविष्य की जरूरतों के लिए हमें बायोमास सप्लाई चेन का विकास करना होगा। ऊर्जा और परिवहन के क्षेत्र में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। विद्युत उत्पादन गृहों में बायोमास पैलेट्स के उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि अलगे पांच वर्षों में 500 टन कंप्रेस्ड बायो गैस प्रतिदिन उत्पादन के लक्ष्य को लेकर प्रयास करें। बायोकोल, बायोडीजल और बायो एथेनॉल के लिए 2000-2000 टन प्रतिदिन के लक्ष्य को लेकर काम किया जाना चाहिए।

इन क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों के लिए भूमि की सुलभ उपलब्धता, पूंजीगत उत्पादन सहित सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बायो फ्यूल प्लांट की स्थापना और बायोमास भंडारण के लिए ग्राम समाज, राजस्व भूमि, चीनी मिल परिसर में खाली भूमि का उपयोग किया जाना चाहिए।

पांच साल में 22000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गैर पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों को प्रोत्साहन देना जरूरी है। अगले पांच वर्ष में 22000 मेगावाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य होना चाहिए। अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सौर ऊर्जा उत्पादन और भंडारण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश के लिए अनुकूल माहौल देना होगा।

सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने UGC के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र पाल सिंह

उन्होंने भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने, जिलों में सीडीओ की अध्यक्षता में सोलर सेल के गठन और सभी परियोजनाओं का पंजीकरण अनिवार्य करने पर जोर दिया। कहा कारागारों में कैदियों को सोर ऊर्जा उपकरण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाए।

तैयार की जाए नई नीति

योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस क्षेत्र की निवेशकर्ता कंपनियों के लिए भूमि की सुलभ उपलब्धता, पूंजीगत उपादान सहित सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। नवीन जैव ऊर्जा नीति तैयार करते समय औद्योगिक जगत से परामर्श जरूर करें। निवेशकर्ता संस्थाओं-कंपनियों की जरूरतों को समझें। सभी पक्षों की राय लेते हुए व्यापक विमर्श के बाद नवीन नीति तैयार की जाए।

पराली जलाने के विषय को भी जोड़ें

योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से पैदा हो रही पर्यावरणीय चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए हमें विशेष प्रयास करना होगा। नवीन नीति में इस विषय का ध्यान रखा जाए। बायो फ्यूल प्लांट की स्थापना और बायोमास भंडारण के लिए ग्राम समाज, राजस्व भूमि, चीनी मिल परिसर में खाली भूमि का उपयोग किया जाना चाहिए।

Tags: bio fuelcm yogiLucknow News
Previous Post

तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत

Next Post

सौर ऊर्जा क्रांति की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
Solar Energy

सौर ऊर्जा क्रांति की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में दो की मौत

19/04/2023
Vinod Upadhyay

माफिया विनोद उपाध्याय के छोटे भाई के घर चला बुलडोजर

26/06/2023
poisonous liquor

जिंदगी आबकारी राजस्व से अहम

03/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version