• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Farmers Protest: दिल्ली कूच का फैसला टला, इस दिन होगा आगे की रणनीति का एलान

Writer D by Writer D
02/03/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Farmers protest

Farmers protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों (Farmers Protest) ने दिल्ली कूच का फैसला तीन मार्च तक टाल दिया है। शंभू बॉर्डर (Shambhu  Border) पर किसान नेता मनजीत सिंह राय (Farmer leader Manjeet Singh Rai) और बलदेव जीरा (Baldev Jeera) ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली कूच पर तीन मार्च को शुभकरण की अंतिम अरदास (भोग) पर एलान किया जाएगा।

वहीं, शंभू (Shambhu Border) व खनौरी की तरह दिल्ली जाने वाले अन्य रास्तों पर भी मोर्चे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत डबवाली से की जा रही है। यहां भी बड़ी संख्या में किसानों को इकट्ठा किया जाएगा। सरकार अगर किसानों को आगे जाने देगी तो ठीक है, वरना किसान यहीं डटे रहेंगे, क्योंकि आंदोलनरत किसान जत्थेबंदियां नहीं चाहती कि संघर्ष में कोई और जान जाए।

रविवार को बठिंडा के गांव बल्लो में शुभकरण की अंतिम अरदास के मौके पर सरवण सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल औपचारिक एलान करेंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से वहां पहुंचने की अपील की है। किसानों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए इजरायल से मंगवाए गए ड्रोनों का इस्तेमाल किया है। किसानों ने साफ किया कि जब तक एमएसपी (MSP)की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Farmers Protest: किसान नेता रामपाल जाट अरेस्ट, पांच सौ ट्रैक्टरों करने वाले थे दिल्ली कूच

उधर, शंभू बॉर्डर (Shambhu  Border) पर किसानों का जमावड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को शंभू बॉर्डर (Shambhu  Border)  पर केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी कुछ किसान नेता पहुंचे। शंभू बॉर्डर (Shambhu  Border)  पर करीब चार से पांच किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला लगा है, जिनमें किसान अस्थायी ठहराव बनाकर रह रहे हैं।

आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी टोलियों में आ रही हैं। किसानों के लिए आसपास के गांवों से लोग लंगर ला रहे हैं। विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियां भी दिन-रात शंभू बॉर्डर (Shambhu  Border)  पर लंगर लगा रही हैं।

Tags: delhi newsfarmers protestFarmers Protest 2024Kisan andolanNational newsshambhiu border
Previous Post

मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Next Post

अमेरिका में मशहूर भरतनाट्यम डांसर की गोलियों से भूनकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
Amarnath Ghosh

अमेरिका में मशहूर भरतनाट्यम डांसर की गोलियों से भूनकर हत्या

यह भी पढ़ें

प्रख्यात कमेंटेटर नोवी कपाड़िया का निधन, खेलमंत्री ने जताया शोक

19/11/2021

चुनावों में मिली हार से चिंतित है ‘नेताजी’, अखिलेश संग करेंगे बैठक

14/04/2022

भाजपा ही किसानों की समस्याओं का निकाल सकती है स्थायी हल : बृजेश पाठक

29/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version