• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त बिजली : ईके पलानीस्वामी

Desk by Desk
12/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ईके पलानीस्वामी EK Palaniswami

ईके पलानीस्वामी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तिरुप्पुर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी ने किसानों के कृषि पंप सेटों के लिए 24 घंटे तीन फेज मुफ्त बिजली दिये जाने की शुक्रवार को घोषणा की है। पलानीस्वामी ने किसानों के 12,110 करोड़ के फसल ऋण माफ करने का ऐलान किया है।

पलानीस्वामी ने राज्य के पश्चिमी इलाके उदुमलपेट में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दूसरे दिन कहा कि किसानों की ओर से प्राप्त विभिन्न मांगों को देखा। कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई में मदद करने के लिए कृषि पंप सेटों काे 24 घंटे तीन फेज की मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। उन्होंने उदुमलपेट के किसानों की चर्चा करते हुए अन्नाद्रमुक सरकार की ओर से किसानों के कल्याण के लिए उठाये गये कई कार्यक्रमों और योजनाओं का भी जिक्र किया।

भदोही : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, आसपास की दुकानें और मकान कराए गए खाली

गौरतलब है कि श्री पलानीस्वामी ने गत पांच फरवरी को विधानसभा में घोषणा की थी कि किसानों की ओर से सहकारी बैंकों से लिये गये 12,110 करोड़ के ऋण माफ किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्य भर के 16.43 लाख किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हाल में आये चक्रवाती तूफानों और भारी बारिश के कारण हुई फसलों की क्षति, मौजूदा स्थिति तथा किसान समुदाय की ओर से दिये गये प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए फसल ऋण को माफ करने का निर्णय लिया गया है।

पलानीस्वामी ने इससे पहले पल्लदम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं के निदान के लिए हेल्पलाइन नंबर ‘1100’ के गठन का काम पिछले दो माह से जारी है और अगले दस दिनों में इसकी शुरूआत भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब आम लोग अपने घर बैठे इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करायेंगे जिसका तत्काल निदान भी कर दिया जाएगा।

अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के ‘आपत्तिजनक और झूठे अभियान’ पर करारा प्रहार किया है। श्री पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार को द्रमुक के ‘झूठे प्रचार’ का जवाब देने के लिए अखबारों में अपनी उपलब्धियों का विज्ञापन प्रकाशित करना पड़ता है। उन्होंने श्री स्टालिन के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह केवल अपने सपने में ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि लोगों ने तय कर लिया है कि अन्नाद्रमुक सरकार ही बनी रहनी चाहिए।

Tags: Chief Minister E.K. Palaniswamicrop loans waivedEK Palaniswamifarmersfree electricitytamil naduईके पलानीस्वामीकिसानतमिलनाडुद्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिनफसल ऋण माफमुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामीमुफ्त बिजली
Previous Post

राजनीति ही नहीं राजनेता भी दिशाहीन : स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

Next Post

किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, तो मोदी कौन हैं : राहुल गांधी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, तो मोदी कौन हैं : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी के चेहरे पर जीवन से संघर्ष कर रही बच्चियों की पीड़ा साफ नजर आयी

25/05/2021
Bihar Teacher

Bihar STET एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/02/2023
rave party

विदेशी मॉडल के साथ रेव पार्टी कर रहे 15 रईसजादे गिरफ़्तार

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version