• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाले एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म (Raped) करने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested)  किया है। इस घिनौनी वारदात की शिकायत पीड़ित बेटियों की मां ने पुलिस में दर्ज करायी है।

जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी गयी मां की तहरीर में नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई माह तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोप यह भी है कि पिता हैवानियत की हद पार कर उसके कुकृत्य को उजागर करने पर बेटियों समेत मां को जान से मार देने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरज पांडेय को गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि जिले में सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने मां के माध्यम से पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता समेत दो से तीन अन्य लोगों पर कई माह से दुराचार करने का आरोप लगाया है।

किशोरियों की मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। मां के घर पर न रहने के दौरान पिता नाबालिग पुत्रियों से दुराचार करता था। साथ ही इस बात को उजागर करने पर मां समेत उन्हें जान से मार देने की भी धमकी देता था। जिसके डर से किशोरियों ने अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसकी आड़ में पिता बेटियों से महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि इसी बीच पिता अपनी एक पुत्री को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से कुछ दिन अकेले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर उसने अपने दो तीन अन्य साथियों संग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

मुंबई से वापस जौनपुर स्थित अपने गांव लौटने पर पिता की इस हरकत से पीड़ित नाबालिग बेटी ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी मां को दी। छोटी बहन के साहस को देख बड़ी बेटी ने भी अपनी आपबीती मां को बता दी। दोनों किशोरियों ने मां के साथ सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता धीरज पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

भूमाफिया की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त

Next Post

13 जून राशिफल: इन राशिवालों के लिए ख़ास है आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Horoscope

13 जून राशिफल: इन राशिवालों के लिए ख़ास है आज का दिन

यह भी पढ़ें

Marriage

सरकारी अनुदान के लिए साली से रचा ली शादी, खुलासा होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप

19/10/2021
Mani Shankar Aiyar

लेफ्ट को लेकर मणिशंकर अय्यर की भविष्यवाणी, कांग्रेस में आया भूचाल

16/02/2026
Life Imprisonment

हत्या और लूट के तीन आरोपियों को उम्रकैद

08/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version