• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, बेटे ने किया विरोध तो गोली मारकर की हत्या

Writer D by Writer D
29/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
shot to dead

shot to dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। मृतक की पत्नी का आरोप है कि ससुर द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत की जाती थीं। इस बात की जानकारी जब पति को हुई, तो ससुर का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात पर गुस्साये ससुर ने अपने ही बेटे को गोली मार दी।

शनिवार को उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है।

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र का रहने वाला दुष्यंत एक निजी हॉस्पीटल में काम करता था। बताया गया है कि दुष्यंत को उसके पिता अभिषेक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गये। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

कृषि कानून के विरोध में रविवार को दिल्ली कूच करेंगे एटा के किसान

मृतक की पत्नी ने अपने ससुर अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें किया करता था। उसने बताया कि सास मायके गई हुई थी, उसके दोनों देवर भी घर पर नहीं थे। घर पर अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं।

जब सास, पति और देवर घर वापस आये, तो उसने ससुर की हरकतों के बारे में उन्हें बताया। इसी बात को लेकर पति का ससुर से विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान ससुर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पति को गोली मार दी और मौके से भाग निकला।

युवक की मौत के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए एसपी सिटी आमित आनंद ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पिता ने बेटे को गोली मार दी। मृतक की पत्नी द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsup newsup news in hindi
Previous Post

कृषि कानून के विरोध में रविवार को दिल्ली कूच करेंगे एटा के किसान

Next Post

Oppo मोबाइल कंपनी के वेयर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post
Oppo

Oppo मोबाइल कंपनी के वेयर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

यह भी पढ़ें

संसद भवन के पास पकड़ा गया संदिग्ध Suspicious person caught near Parliament House

संसद भवन के पास पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, खुफिया एजेंसियां सतर्क

26/08/2020
The entire family was found dead

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

22/10/2022

सपा-बसपा सरकारें चीनी मिलें बेचतीं थीं, भाजपा करा रही है पुनर्निर्माण : योगी

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version