• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

Writer D by Writer D
12/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Fertilizer

Fertilizer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: अन्नदाता किसान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश में 2017 में योगी सरकार (Yogi Government) बनने के बाद से ही किसानों के उत्थान व समृद्धि के लिए अनेक प्रयास शुरू हुए और उन्हें नित ऊंचाइयों पर भी पहुंचाया गया। इसका लाभ प्रदेश के हर किसानों को मिला। अनेक योजनाओं के साथ ही किसानों को समय-समय पर उर्वरक (Fertilizer) की उपलब्धता बनी रहे, इसे लेकर कृषि विभाग संजीदा रहा। विपक्षी दलों के आरोपों को कृषि विभाग के आंकड़े निरंतर झुठला रहे हैं। खरीफ सत्र- 2025 की ही बात करें तो प्रदेश में किसानों को सुगमता और बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के उर्वरक उपलब्ध हो रहा है। प्रदेश सरकार निर्धारित मूल्य (एमआरपी) पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की सुगमतापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित करा रही है। उर्वरक वितरण में आसामाजिक तत्वों द्वारा कालाबाजारी/जमाखोरी/ओवररेटिंग/टैगिंग आदि से किसान प्रभावित न हों, इसका पूरा ध्यान रखते हुए कार्यवाही भी की जा रही है।

यूपी में तेजी से बढ़ी उर्वरकों (Fertilizer) की बिक्री

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में किसानों तक उर्वरकों (Fertilizer) की बिक्री काफी बढ़ी है। खरीफ सत्र में 11 अगस्त तक के आंकड़े पर नजर दौड़ाएं तो यह इसका पुरजोर समर्थन करते हैं। उप्र कृषि विभाग के नेतृत्व व निर्देशन में खरीफ सत्र 2025 में सोमवार (11 अगस्त) तक 39.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री की जा चुकी है, जबकि विगत वर्ष (खरीफ सत्र 2024) में 11 अगस्त तक यह बिक्री 33.42 लाख मीट्रिक टन रही। योगी सरकार के नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे अनवरत प्रयास की बदौलत इस सत्र में अभी तक 5.98 लाख मीट्रिक टन से अधिक की बिक्री उर्वरकों (Fertilizer) की हो चुकी है। यह बिक्री शेष समय में और तेजी से बढ़ेगी। इस पर भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

उर्वरक (Fertilizer) (2025 व 2024) की जानकारी

1- यूरियाः प्रदेश में विगत वर्ष (खऱीफ 2024 सत्र) में यूरिया की मांग 38 लाख मीट्रिक टन थी। खरीफ सत्र 2025 में इसकी रिक्वायरमेंट 39.92 लाख मीट्रिक टन है। 11 अगस्त 2025 तक 28.98 लाख मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री भी की जा चुकी है।
👉 2025 – बिक्री- (11 अगस्त)- 28.98 लाख मीट्रिक टन
👉 2024- (11 अगस्त)- 24.53 लाख मीट्रिक टन

2- डीएपीः प्रदेश में खरीफ सत्र 2024 में डीएपी की मांग 9.05 लाख मीट्रिक टन थी। 2025 में यह बढ़कर 10 लाख मीट्रिक टन हुई। 11 अगस्त तक इसकी बिक्री 5.11 लाख मीट्रिक टन की जा चुकी है।
👉 2025- बिक्री- (11 अगस्त)- 5.11 लाख मीट्रिक टन
👉 2024- बिक्री- (11 अगस्त)- 5.02 लाख मीट्रिक टन

3- एनपीके (नाइट्रोजन, फ़ॉस्फोरस व पोटेशियम मिश्रण)- प्रदेश में खरीफ सत्र 2024 में एनपीके की मांग छह लाख मीट्रिक टन थी। इसकी बिक्री 1.88 लाख मीट्रिक टन रही, जो इस सत्र में बढ़कर 11 अगस्त तक 2.25 लाख मीट्रिक टन है।
👉 2025- बिक्री (11 अगस्त)- 2.25 लाख मीट्रिक टन
👉 2024-बिक्री- (11 अगस्त)-1.88 लाख मीट्रिक टन

4- एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश)- प्रदेश में खरीफ सत्र-2024 में एमओपी की मांग 0.47 लाख मीट्रिक टन थी। इस वर्ष बढ़कर यह 1.25 लाख मीट्रिक टन हो गई है। पिछले साल इसकी बिक्री 0.23 लाख मीट्रिक टन रही। इस वर्ष अभी 11 अगस्त तक ही 0.43 लाख मीट्रिक टन बिक्री हो गई है।
👉 2025- बिक्री (11 अगस्त)- 0.43 लाख मीट्रिक टन
👉 2024- बिक्री- (11 अगस्त)-0.23 लाख मीट्रिक टन

5- एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) – पिछले खरीफ सत्र में 11अगस्त तक एसएसपी की बिक्री जहां 1.76 लाख मीट्रिक टन थी। वहीं 2025 में इसकी बिक्री बढ़कर अब तक 2.63 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है।
👉 2025- बिक्री (11 अगस्त)- 2.63 लाख मीट्रिक टन
👉 2024- बिक्री (11 अगस्त)- 1.76 लाख मीट्रिक टन

Tags: up newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

बेसिक शिक्षा मंत्री ने सदन में विपक्ष के भ्रमजाल का किया पर्दाफाश, आंकड़ों के साथ दिया करारा जवाब

Next Post

प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान करें तैयार: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Anand Bardhan

प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान करें तैयार: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर संगम पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लगी भीड़

18/02/2023
Ganesha

बुधवार को करें ये काम, गणेश जी दिलाएंगे यश और कीर्ति

07/01/2026
arrested

इंजीनियर पर पिस्तौल तानने का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

23/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version