• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्मी के गोला-बारूद से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

Writer D by Writer D
03/12/2022
in राजस्थान, राष्ट्रीय
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गोला बारूद (Ammunition) से भरे भारतीय सेना (Indian Army) के एक ट्रक में शुक्रवार शाम को अचानक भीषण आग (Fierce fire) लग गई। ट्रक में आग लगने के बाद उसमें रखे गोला बारूद में धमाके (Blast) होने लगे। इसके कारण कई किलोमीटर दूर तक लोगों में दहशत फैल गई। आर्मी के इस ट्रक में ड्राइवर सहित दो लोग मौजूद थे लेकिन वे सुरक्षित बाहर निकल गए। ट्रक में भरे गोला बारुद में लगातार धमाके होने के चलते हाईवे जाम हो गया। करीबन 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार यह घटना उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर गोंडा में हुई। आग लगने के स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आ सके लेकिन आर्मी अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी आने से ट्रक में आग लगी थी। पिंडवाड़ा की ओर से सेना के पांच वाहनों का काफिला उदयपुर आर्मी स्टेशन के लिए आ रहा था। उसी दौरान एक ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। आर्मी स्टेशन आ रहे इन ट्रकों में गोला बारूद रखा था। आग लगने के बाद एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। उनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके के लिए रवाना हुए। वहीं जिला प्रशासन ने भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। करीब 7 थानों के थाना अधिकारियों को मौके पर स्थिति संभालने के लिए भेजा गया। हाईवे पर जैसे ही ट्रक में आग लगी उसके ठीक बाद आर्मी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। आर्मी की क्विक रिएक्शन टीम ने घटनास्थल के आधा किलोमीटर दूर तक के एरिया को सीज कर दिया और हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी। हाईवे पर आवागमन रोकने से दोनों और तकरीबन 10-10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अधिकारियों की मानें तो ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ भी था। ऐसे में तकरीबन रात 8:45 पर आग पूरी तरह से काबू आने के बाद हाईवे को फिर से शुरू किया गया।

Google के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित, भारत के राजदूत ने सौंपा अवार्ड

इस घटना के बाद आर्मी के पीआरओ डिफेंस कर्नल अमिताभ शर्मा ने अधिकृत बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि इस घटना के वास्तविक तथ्यों को पता लगाने के लिए सेना द्वारा आंतरिक जांच का आदेश दिया गया है। ट्रक में तकनीकी खराबी होने के बाद आग लगी तो आर्मी की क्विक रिएक्शन टीम तुरंत एक्टिव हुई और जलते हुए ट्रक को घेर लिया।  सेना के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सेना के जवानों ने यह भी सुनिश्चित किया कि घटना के दौरान किसी भी तरह की सार्वजनिक संपत्ति या सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों को नुकसान ना हो।

Tags: National newsrajasthan newsUdaipur news
Previous Post

Google के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित, भारत के राजदूत ने सौंपा अवार्ड

Next Post

फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोलियों से भूनकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
Gangster Raju Thet

फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोलियों से भूनकर हत्या

यह भी पढ़ें

Reliance Industries

मुकेश अंबानी ने रचा इतिहास, रिलायंस बनी ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली कंपनी

13/02/2024
नवनीत सहगल Navneet Sehgal

यूपी में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही है : सहगल

05/03/2021
The entire family was found dead

टुकड़ों में मिले युवती के शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version