• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

Writer D by Writer D
25/08/2026
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Film City to be built in Bihar; shooting of 54 films approved.

Film City to be built in Bihar; shooting of 54 films approved.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों से इसके लिए उपयुक्त स्थान तलाशने में सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की संस्कृति, इतिहास और विरासत को फिल्मों के जरिए दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है। राज्य की सकारात्मक छवि बनाने में सरकार के साथ कलाकारों और फिल्म निर्माताओं की भी अहम भूमिका है।

उन्होंने बताया कि बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार सहमति दे चुकी है। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने अक्टूबर से बिहार में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की इच्छा जताई है।

सीएम ने कहा कि भोजपुरी के साथ अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषा में भी फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार इन भाषाओं के कलाकारों और निर्माताओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने नालंदा, विक्रमशिला और पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की कहानी सिर्फ इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे फिल्मों और मनोरंजन के जरिए नई पीढ़ी और दुनिया तक पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी से बिहार के स्थानीय युवाओं को अभिनय, निर्देशन, लेखन, संगीत और तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार और करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही पर्यटन और ईको टूरिज्म को भी इससे फायदा होगा।

कार्यक्रम में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े समेत भोजपुरी मनोरंजन जगत के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों से बिहार की सकारात्मक पहचान को मजबूत करने और राज्य के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने की अपील की।

Tags: bihar news
Previous Post

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

25/08/2026
Petrol was poured on people preparing for Eid-e-Milad-un-Nabi, and they were set on fire.
क्राइम

ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, चार की हालत नाजुक

25/08/2026
Kashmiri Pandits receive fresh terror threat.
Main Slider

कश्मीरी पंडितों को फिर आतंकी धमकी, बढ़ी सुरक्षा की मांग

25/08/2026
Shankaracharya Avimukteshwarananda
उत्तराखंड

राहुल गांधी हिन्दू धर्मशास्त्र विरोधी मानसिकता और असत्य प्रचार छोड़ें : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026

यह भी पढ़ें

ब्राज़ील में कोरोना से 24 घंटों में 716 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 80 हजार के करीब

20/07/2020
selfish partner

कहीं आपका पार्टनर तो नहीं मतलबी, इन तरीकों से करें पहचान

27/01/2022
अपहरणकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ : यथार्थ सिंह गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version